{"_id":"5ab1482b4f1c1b68248b65b1","slug":"71521567787-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जे फार्म मामले में 4 सब्जी खरीदने व बेचने वाली फर्मों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जे फार्म मामले में 4 सब्जी खरीदने व बेचने वाली फर्मों को नोटिस जारी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जे फार्म मामले में 4 सब्जी खरीदने व बेचने वाली फर्मों को नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला में 17 मार्च को प्रकाशित सब्जी मंडी से जे फार्म ना देने संबंधी मामले में मार्केट कमेटी अधिकारियों ने 4 फर्मों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सभी आढ़तियों को आदेश जारी किए हैं कि वे जे फार्म जरुर काटें। ताकि किसान परेशान ना हो।
विदित रहे कि किसानों ने आवाज उठाई थी कि उन्हें कैथल सब्जी मंडी में जे फार्म नहीं दिया जा रहा। जिस कारण वे भावांतर भरपाई योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। किसानों की इस पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। शनिवार को ही इस संबंध में मार्केट कमेटी द्वारा कार्यालय आदेश जारी किए गए कि सभी आढ़ती किसानों को जे फार्म जारी करेंगे।
इसी बीच सहायक सचिव चंद्र सिंह ने बताया कि जे फार्म ना देने पर कैथल सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता फर्मों में पराग फ्रूट कंपनी, रमेश कुमार राजेश कुमार, जमीदारा सहित एक अन्य फर्म को नोटिस जारी किया है कि वे जे फार्म क्यों नहीं जा कर रहे।
विज्ञापन
वहीं मार्केट कमेटी सचिव मनजीत सिंह ने कहा कि जे फार्म जारी करना आढ़तियों का काम है। इस बारे में कार्यालय आदेश जारी किया जा चुका है। सभी मंडियों में जे फार्म जारी होता है। कैथल में क्यों नहीं हो रहा था, इस बात का भी पता लगाया जाएगा।