फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रदेश के युवा करें सता परिवर्तन: दुष्यंत चौटाला

प्रदेश के युवा करें सता परिवर्तन: दुष्यंत चौटाला

Mon, 18 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के युवा करें सता परिवर्तन: दुष्यंत चौटाला
प्रदेश के युवा करें सत्ता परिवर्तन: दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाई। सांसद दुष्यंत चौटाला ने रविवार को युवाओं से आह्वान किया कि, भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाएं। गांव पाई में युवा इनेलो नेता राजू ढुल पाई की ओर से आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किए। कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हरियाणा में 1.50 लाख और देश में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, 3 साल में महज 10 हजार को नौकरी दिलाई गई, वह भी तब जबकि 1600 को जबरन रिटायर कर दिया गया। दुष्यंत चौटाला ने डीसी रेट पर कर्मचारियों की नियुक्ति की नीति को घोटाला करार दिया, याद दिलाया कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल में युवाओं को पक्की नौकरियों पर लगाया गया था। इससे पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल, युवा इनैलो नेता एवं हाईकोर्ट में अधिवक्ता संजीव माजरा, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, रैली के आयोजक राजू ढुल पाई, रणदीप कौल, लीलू पाई, जिला पार्षद इंद्र पाई, राजू जुलानीखेड़ा आदि ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन कंवरजीत वालिया फतेहपुर ने किया। इस मौके पर गांव खुराना के सरपंच रामफल मलिक खुराना, वरिष्ठ इनैलो नेता कैलाश भगत, इनसो प्रभारी प्रो. रणधीर चीका, युवा नेता जसमेर तितरम, जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर ढुल फौजी, जिला मीडिया संयोजक हरदीप पाडला, पूर्व सरपंच संजीव छौत, बलराज नरड़, अधिवक्ता वेदप्रकाश ढुल, मोनी बालू आदि उपस्थित थे। उन्होंने पाई गांव की बदहाली पर चिंता जताई। साथ ही सांसद दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूंडरी विस क्षेत्र को हराभरा करने के लिए वे आने वाले विस चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार को जिताएं क्योंकि बीते 2 दशक से अधिक समय से किसी भी पार्टी का उम्मीदवार यहां चुनाव नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed