{"_id":"59a45e5a4f1c1bac018b45fa","slug":"71503944282-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकुला में घायल हुए गांव सेरहधा के व्यक्ति ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकुला में घायल हुए गांव सेरहधा के व्यक्ति ने दम तोड़ा
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में घायल हुए गांव सेरहधा के व्यक्ति ने दम तोड़ा
मृतक का बेटा कैथल पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार, शव लेने के लिए आज पंचकूला जाएंगे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में हुए उपद्रव में घायल गांव सेरधा के एक व्यक्ति ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर मृतक का बेटा पुलिस कर्मचारियों पर कातिलाना हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
गांव सेरधा निवासी जगदीश डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी था। पंचकूला में हुए उपद्रव में वह घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। सोमवार को जगदीश ने दम तोड़ दिया। गांव सेरधा के सरपंच फूल सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ समय पहले फोन आया था कि जगदीश की पंचकूला में मौत हो गई है। सरपंच ने बताया कि जगदीश डेरा प्रेमी था। वहां डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर पंचकूला गया हुआ था। सुबह वे पंचकूला जाएंगे।
राजौंद थाना के एसएचओ रामकिशन ने बताया कि उनके पास पंचकूला से फोन आया था कि गांव सेरधा निवासी जगदीश की मौत हो चुकी है। गांव के सरपंच का इसके बारे में सूचना दे दी है। वहीं डेरा प्रमुख पर आए मामले के बाद मृतक जगदीश के बेटे को भी पुलिस ने कातिलाना हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतक जगदीश का बेटा सुनील पर पुलिस कर्मचारियों पर पेट्रोल फेंककर, लाठी, डंडो व तलवारों से हमला करने का आरोप है। साथ ही पुलिस पर फायरिंग करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसचओ राजौंद रामकिशन ने बताया कि 20 से 25 युवकों ने बाइक पर सवार होकर बिजली घर, बीडीपीओ ऑफिस जलाने का प्रयास किया था। युवकों ने पुलिस पर फायरिंग, लाठी, डंडे, गंड़ासी, तलवार से हमला किया था। पुलिस ने सेरधा निवासी सुनील पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है।