{"_id":"59821a064f1c1b92218b46b3","slug":"71501698566-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए कार्यालय में सर्वर डाऊन होने से लोगो परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए कार्यालय में सर्वर डाऊन होने से लोगो परेशानी
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीए कार्यालय में सर्वर डाउन, लोग हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बारिश के कारण बुधवार को आरटीए कार्यालय में पूरा दिन सर्वर डाउन रहा। जिस कारण यहां कार्य करवाने के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को यहां अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने यहां तैनात कर्मचारियों पर अपने चहेतों का कार्य जल्द करने के भी आरोप लगाए हैं और उन्होंने इनके द्वारा रिश्वत तक लेने की बात कही है।
गांव टीक वासी सतीश ने बताया कि बारिश के बावजूद भी वह सुबह 9 बजे अपना लाइसेंस को लेने आया था। करीब एक सप्ताह पहले फाइल जमा करवाई थी। उसके बाद जो लोग कर्मचारियों के जान पहचान के थे उसे तो तुरंत लाइसेंस दे रहे थे। लेकिन उसे लाइसेंस नहीं दिया। जिस कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां बिना जान-पहचान वालों का रिश्वत लेकर काम किया जाता है।
सिफारशी लोगों की हो रही फाइलें जमा
गांव खुराना के विक्रम ने बताया कि उसने अपने वाहन के पंजीकरण की एक फाइल को जमा करवाना है। जो लोग यहां पर सिफारशी हैं। उनकी फाइलों को तुरंत जमा किया जा रहा है। लेकिन अन्य लोगों की फाइलें जमा न होने से वह काफी परेशान हैं। इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
पांच घंटे तक किया इंतजार नहीं चला इंटरनेट
ट्राला ड्राईवर सत्यवान ने बताया कि उसके ट्रॉले में 28 टन माल लदा गया था। जिसकी उसके पास पर्ची भी है। लेकिन विभाग ने 29 टन का उसकी गाड़ी पर चालान कर दिया। उसने बताया कि वह गाड़ी को लेकर काला आंब जा रहा था। लेकिन चालान काट दिया। उसने बताया कि चालान भरने के लिए वह पिछले पांच घंटे से चालान भरने के लिए इंतजार कर रहा है। लेकिन सर्वर डाउन है। काफी परेशानी हो रही है।
गलती वाली फाइल ही ली जाती है : आरटीए के असिस्टेंट सेक्रेट्री लेखराज ने बताया कि कार्यालय में इंटरनेट की लीज लाईन लगनी है। जिसका कार्य चल रहा है। यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने सिफारशी लोगों की फाइलों को लेने के आरोपों को निराधार बताया। लेखराज ने कहा कि यदि किसी फाइल में गलती हो जाए तो डिलिंग हेड का कार्यालय अलग होने के कारण उसे फाइल दोबारा जमा करवाने आना पड़ता है। जिस पर दूसरे लोग इस पर ऑब्जेक्शन करते हैं। रिश्वत लेने जैसी कोई बात नही है। यदि कोई रिश्वत मांगता है तो संबंधित व्यक्ति इस बात की शिकायत कर सकता है।