फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   निजी स्कूलों में नहीं मिल रहा बच्चों को दाखिला

निजी स्कूलों में नहीं मिल रहा बच्चों को दाखिला

Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों में नहीं मिल रहा बच्चों को दाखिला
कैथल। स्कूल अलॉट होने के बावजूद निजी स्कूलों में बच्चों को दाखिला नहीं मिल रहा है। जिस कारण अभिभावक स्कूलों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को अभिभावकों ने दाखिला ना मिलने पर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता दस जमा दो मुद्दा संगठन के जिला प्रधान भाई रामदिया चावरिया ने की। चावरियां ने कहा कि अभिभावक अपनी शिकायत लेकर पिछले तीन दिनों से घूम रहे हैं। लेकिन स्कूल अॅलाट होने के बाद भी स्कूल में गरीब बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूूल वालों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन सालों से सरकार ने फीस का रुपया नहीं दिया है। लेकिन यह फीस का रुपया 134 ए के तहत पढ़ रहे बच्चों का है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अधिकारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि 2-3 दिनों के अंदर दाखिला करवा दिया जाएगा। भाई रामदिया चावरिया ने कहा कि अगर 2-3 दिनों के अंदर दाखिला नहीं हुआ तो सभी अभिभावक सडकों पर उतरकर धरना प्रर्दशन शुरू कर देंगे। इस मौके पर विरेन, मानवी, आर्यन सैणी, प्रवीण कुमार, आकांक्षा, अभिभावक राजीव कुमार गांव क्योडक़, सुखदेव, बशाऊ राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी स्कूल एसोसिएशन ने किया है दाखिले ना देने का ऐलान, विभाग का दावा, दाखिला देना होगा:-निजी स्कूल संचालक एसोसिएशन पिछले तीन साल के भुगतान की मांग पर अड़ा हुआ है। एसोसिएशन का कहना है कि वे तीन साल से बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई भी राशि जारी नहीं की गई है। जबकि इन बच्चों को पढ़ाने की एवज में सरकार की ओर से राशि दी जानी चाहिए थी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि स्कूल संचालकों को यह बात लिखित में देनी होगी कि उन्होंने बच्चे को तीन साल तक पूरे सत्र पढ़ाया है। कई स्कूलों के कागजातों में यह प्रमाण पत्र नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का आदेश है कि स्कूल संचालक अपने कागजात जमा करवा दें, उन्हें उनका भुगतान उसी अनुसार किया जाएगा। बच्चों को दाखिला देना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed