{"_id":"5c928395bdec22141c6e644c","slug":"61553105813-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पीछे की दीवार टूटने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पीछे की दीवार टूटने से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल के पीछे की दीवार टूटने से परेशानी
फोटो नंबर-24
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चार दीवारी टूटने से स्वास्थ्य केंद्र बेसहारा पशुओं की शरणस्थली बनकर रह गया है। आलम यह है कि अस्पताल के पीछे की दीवार टूटने से आवारा पशु अस्पताल में घुस कर जहां पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं गंदगी भी फैला देते है जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण श्याम सिंह, कुलदीप, हवा सिंह, शीशपाल, रामकुमार सैक्ट्ररी ने बताया कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पिछले लंबे समय मुख्य गेट भी नही है दूसरा जगह जगह टूटी हुई चार दीवारी से हर समय पशुओं अस्पताल में घुसना आम बात हो गई है जिससे यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक सफेद हाथी साबित हो रहा है। बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, सरकार ने यहां मुख्य द्वार व चार दीवारी बनाना उचित नही समझा जिसे लेकर लोगों में आए दिन रोष बढ़ रहा है। कहने को तो राजौंद खंड की डेढ़ लाख आबादी का सामुदायिक केंद्र है लेकिन इसकी दशा देखकर नही लगता कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का इलाज होता होगा। इस ओर विभाग व अधिकारी लंबी तान कर सोए हुए है।