फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बाकल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया

बाकल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया

Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाकल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया
विज्ञापन

फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के निर्देशों पर सोमवार को गांव बाकल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारी श्रवण करोड़ा व अनीता कुमारी ने बताया कि कृमि संक्रमण से शरीर में कुपोषण और खून की कमी होती है। जिसके कारण शरीर में हमेशा थकावट रहती है और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आ सकती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग है और कृमि मुक्ति गोलियां 1-19 साल के सभी बच्चों को चबाकर खानी है। गांव बाकल के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों व आशा द्वारा बच्चों को स्वयं कृमि मुक्ति गोलियां खिलाई गई। आदर्श प्राइवेट स्कूल में 99 बच्चों को, एमडी प्राइवेट स्कूल में 105 बच्चों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 296 बच्चों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 167 बच्चों को कृमि मुक्ति गोलियां खिलाई गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पूंडरी डॉक्टर विकास भटनागर द्वारा स्कूलों का दौरा किया गया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को अच्छे और सुचारू ढंग से चलाने के लिए शाबाशी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed