फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जब दिल्ली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं-दीपेंद्र हुड्डा

जब दिल्ली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं-दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जब दिल्ली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं-दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोगों को सपनों के सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार की पोल पट्टी खुल गई है। सरकार आर्थिक मोर्चे पर तो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई ही है कानून एवं व्यवस्था की स्थिति भी नहीं संभाल पाई है। उन्होंने कहा कि हमने इस सरकार को जगाने की बहुत कोशिश की पर सरकार नहीं जागी। अब सरकार को चलता करने का वक्त आ गया है। इसलिए जनता की मदद से भाजपा को अगले चुनाव में सत्ता से बाहर कर देंगे। पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर द्वारा अनाज मंडी चीका में आयोजित जनसभा में जुटी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि चुनाव निकट है। अब जनता भाजपा नेताओं को उनकी वादा खिलाफी की सजा देगी। हुड्डा ने मजाकिया लहजे में भाजपा नेताओं को सलाह भी दे डाली कि अबकी बार वोट मांगने जाओ तो हेलमेट जरूर पहन कर जाना। महंगाई, बेरोजगारी, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता वाकई बहुत गुस्से में है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार सीबीआई व चुनाव आयोग सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों का प्रयोग विरोधियों को सबक सिखाने के लिए कर रही है। राज्यों में भाजपा सरकारों और विरोधी दल की सरकारों के लिए अलग-अलग मापदंड है। जब दिल्ली सरकार में नियुक्त मुख्य संसदीय सचिव व संसदीय सचिव रह चुके विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है तो हरियाणा प्रदेश में क्यों नहीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री इस संबंध में भी गलत बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि गुहला की जनता ने जो मुझे प्यार दिया है मैं इसे कभी भूला नहीं सकता। इस अवसर पर कलाशो सैनी, रामभज, प्रो. विरेंद्र सिंह, दिलबाग मोर, सुधीर मेहता, सुनीता रानी, जगदेव पूनिया, मनदीप चठ्ठा, प्रदीप चौधरी पुंडरी, पवन जगत, राजकुमार जांगड़ा, जिडजनसिंह राणा, बिंद्र पूनिया, बृजपाल राणा, मनजीत गढ़ीनजीर, सुरेंद्र भागल, बबल पपराला, दीपक कालड़ा, बलवान बलबेड़ा, नरेश मित्तल, बलकार हरिगढ़, लाली टटियाना, पुरुषोत्तम गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



भाजपाई वोट मांगने जाएं तो हेलमेट पहन कर जाएं : दीपेंद्र हुड्डा
- पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर द्वारा आयोजित जनसभा में जुटी भारी भीड़
फोटो संख्या-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed