{"_id":"6199471e58295f5d422bd88d","slug":"6-new-dengue-patients-found-in-the-district-349-found-so-far-kaithal-news-knl902481131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले डेंगू के 6 नए मरीज, अब तक मिल चुके 349","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले डेंगू के 6 नए मरीज, अब तक मिल चुके 349
विज्ञापन
6 new dengue patients found in the district, 349 found so far
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रोजाना कई नए मरीज जिले में सामने आ रहे हैं। विभागों की ओर से किए जा रहे बचाव प्रबंध भी लगातार फैल रही बीमारी के सामने कम नजर आ रहे हैं। इस समय हालात ऐसे हैं कि सरकारी अस्पताल से लेकर छोटे क्लीनिकों में भी दवाई के लिए बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। मरीज तभी अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं, जब छोटे क्लीनिकों से कई बार दवाई लेने के बाद भी तबीयत में सुधार न हो। लगातार बढ़ते मरीजों के बीच शनिवार को भी जिले में 6 व्यक्ति डेंगू से पीड़ित पाए गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 349 मरीज पाए गए हैं। विभाग द्वारा बुखार से पीड़ित 65 व्यक्तियों की शनिवार को डेंगू के लिए जांच की गई, जिनमें से 6 को डेंगू की पुष्टि हुई। नए मिले मरीजों में से 4 कैथल शहरी क्षेत्र में व 2 ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि बीमारी की रोकथाम में विभाग का सहयोग करें।