फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आइटीआई के सामनें नहीं रुकती बसें, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

आइटीआई के सामनें नहीं रुकती बसें, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
आइटीआई के सामनें नहीं रुकती बसें, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
आईटीआई के सामने नहीं रुकती बसें, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-34
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। आईटीआई के सामने बसों के न रुकने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण बुधवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बारिश में प्रदर्शन करते हुए छात्र छात्राएं एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। छात्र सुनील, अंजू, मनीषा, किरण, दीपिका, विकास संजय, दीपक विद्यार्थियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आईटीआई के सामने बस ठहराव न होने के कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अनेक स्थानों से छात्र आईटीआई में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। लेकिन बसों का ठहराव न होने के कारण उन्हें यह सफर पैदल ही पार करना पड़ता है। जिसके कारण वे हर रोज देरी से पहुंचते हैं। आइटीआई में देरी से पहुंचने के कारण उनकी गैर हाजिरी लग जाती है व पाठ्यक्रम का कुछ हिस्सा छूट जाता है। जिसके कारण उन्हें शिक्षा में नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनीषा, किरण ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं को उठाना पड़ती है। बस स्टैंड से आईटीआई दो किलोमीटर से दूर है। सुबह व शाम उन लोगों को पैदल आना पड़ता है। रास्ते में उनके साथ छेड़खानी की घटनाएं भी होती रहती हैं। कुछ समय पूर्व ऐसे ही प्रयास में नरवाना के एक छात्र की आईटीआई के सामने ही बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। उन्होंने एसडीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में बस ठहराव सुविधा प्रदान करने की मांग की। साथ में उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनको पिंजुपुरा आईटीआई के सामने बस ठहराव सुविधा प्रदान नहीं की गई तो वे हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे और किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed