फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल

Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

फोटो नंबर 11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी बीएड कॉलेज के प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूसन के चेयरमैन तथा आरवीएस के प्रधान सांकेत मंगल एडवोकेट द्वारा प्रतिभा खोज की महत्ता बताकर किया गया। आरकेएसडी बीएड कॉलेज के प्रधान सुनील चौधरी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम द्वारा बच्चों की प्रतिभा निखार कर उनको सर्वांगीण विकास कर श्रेष्ठ निर्माताओं के रूप में परिवर्तित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अनिल शोरेवाला, सांध्यकालीन प्रधान नवनीत गोयल, बीएड उपप्रधान चंद्रभान, डा. एलएम बिंदलिश पूर्व प्राचार्य, बीएड सचिव डा. बीडी गुप्ता, प्रबंधक समिति सदस्य त्रिलोकनाथ, बीरभान सैनी, डा. एसबी गोयल पूर्व प्राचार्य, डा. संजय गोयल उप प्राचार्य आकेएसडी कॉलेज ने शिरकत की। इस अवसर पर बीएड द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान मीनू रानी, द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान सोनम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अलग-अलग प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में दीपक प्रथम, मनीष द्वितीय, अमित तृतीय, कविता प्रतियोगिता में असविन प्रथम, मनीष द्वितीय, पूजा तृतीय, मोनो एक्टिंग में शैरी प्रथम, करूणा द्वितीय, रीतु ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में किरण प्रथम, गीता द्वितीय, मीना तृतीय, वाद्य यंत्र वाजन में हरजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरियाणवीं समूह नृत्य व मनमोहक पंजाबी गिद्दे भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डा. रश्मि मनचंदा, मीनू भूटानी ने योगदान दिया। कॉलेज की प्रबंधक समिति द्वारा विजेता छात्र व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज की प्राचार्या डा कमलेश संधू ने सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो राजिंद्र ढुल, डा. दलविंद्र कुमार, विनोद शर्मा, डा बिजेंद्र ढांडा, डा राकेश शर्मा, सुदेश सैनी, प्रवीण मदान, विजय मित्तल, सहायक प्रो रूचि बाला, मोनिका, रूचि सिंगला, डा. अल्का मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed