फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डयोल....को लेकर भा विवाद, ट्रेक्टर निकाला तो संघर्ष में गंडासी का वार सहन नहीं कर पाया प्रदीप

डयोल....को लेकर भा विवाद, ट्रेक्टर निकाला तो संघर्ष में गंडासी का वार सहन नहीं कर पाया प्रदीप

Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डयोल....को लेकर भा विवाद, ट्रेक्टर निकाला तो संघर्ष में गंडासी का वार सहन नहीं कर पाया प्रदीप
डयोल....को लेकर विवाद, संघर्ष में गंडासी का वार सहन नहीं कर पाया प्रदीप
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचने पर मौत, मृतक के भाई व पिता व आरोपी पक्ष के भी दो भाई पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
राजौंद में जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में हुई थी प्रदीप की सोमवार रात्रि मौत
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के आरोप में केस
कई वर्षों से खेतों की बाउंड्री की जमीन को लेकर थी तकरार
फोटो नंबर-11,12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खेत की डयोल को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार राजौंद में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और सोमवार रात्रि हुए विवाद में एक युवक की गंभीर रुप से घायल होने के बाद मौत हो गई। जबकि उसके पिता व भाई सहित आरोपी पक्ष के दो सगे भाईयों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। राजौंद के निकट ही स्थित जमीन में ट्रैक्टर निकालने को लेकर यह विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मृतक के साले बलविंद्र ने बताया कि पिछले कईं महीनों से खेत में बाउंड्री को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि पहले कई बार इस मामले को लेकर कहासुनी हुई है। जिसके बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया था। लेकिन सोमवार देर रात को हमलावरों ने खेत में जाकर ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में परिवार पर लाठियों, गंडासियों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, इसमें संयुक्त परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटे आई। इस हमले में उसका जीजा प्रदीप, प्रदीप के पिता गुरनाम, छोटे भाई हरदीप को गंभीर चोटें आईं। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसके जीजा प्रदीप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं आरोपी पक्ष मेें भी दो सगे भाईयों मुख्त्यार व काला सिंह को भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी जिला अस्पताल से रेफर किया गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना राजौंद प्रभारी सहित डीएसपी मौके पर पहुंचे। जहां देर रात तक पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ राजौंद नवीन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में झगड़े में प्रदीप की मौत हुई है। प्रदीप के भाई हरदीप की शिकायत पर काला, मुख्त्यार के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी भी पीजीआई रेफर हैं। इसके अलावा हरदीप व उसके पिता को भी पीजीआई रेफर किया गया है।

खेत में डयोल (बाउंड्री) को लेकर हुआ था विवाद:-मृतक के साले बलविंद्र ने बताया कि कुछ गज जमीन में डोल (बाउंड्री) को लेकर पहले भी कहासुनी हुई थी, लेकिन दोबारा फिर विवाद हो गया। जिसमें उसके जीजा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed