फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर के दो बिजली घरों पर 55 लाख रुपये का हाउस टेक्स बकाया

शहर के दो बिजली घरों पर 55 लाख रुपये का हाउस टेक्स बकाया

Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के दो बिजली घरों पर 55 लाख रुपये का हाउस टेक्स बकाया

विज्ञापन
शहर के दो बिजली घरों पर 55 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। नगरपालिका द्वारा शहर के लोगों को हाउस टैक्स जमा करवाने को लेकर भेजे गए नोटिसों के बाद अकेले मार्च माह में ही लगभग साठ लाख रुपये का हाउस टैक्स जमा हुआ है। महीने के आखिरी तीन दिनों में इसमें ओर इजाफा होने का अंदाजा है। नगरपालिका द्वारा साल 2017- 18 को लेकर लगभग सवा दो करोड़ के हाउस टैक्स के नोटिस लोगों को भेजे गए हैं। नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने कहा कि हाउस टैक्स जमा होने से शहर में चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ग्यारह संस्थानों की ओर है लगभग दो करोड़ रुपये का बकाया
नपा कार्यालय से लिए गए आंकड़ों के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में स्थित मात्र ग्यारह संस्थान की तरफ लगभग दो करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। इन संस्थानों को नपा कार्यालय द्वारा बार बार नोटिस भेजा गया लेकिन उन्होंने हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया। इन संस्थानों ने सरकार द्वारा हाउस टैक्स में दी गई पच्चीस प्रतिशत की छूट के बावजूद टैक्स अदा नहीं किया। अपना बकाया वसूलने के लिए अब नगरपालिका ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


इनकी की तरफ बकाया है हाउस टैक्स की बड़ी रकम:-
कैथल रोड़ स्थित 220 केवी बिजली घर की तरफ 33 लाख 41 हजार रुपये, गुहला रोड़ 132 केवी बिजली घर पर 22 लाख 83 हजार रुपये, डीएवी कालेज चीका की ओर 33 लाख रुपये, डीएवी स्कूल चीका की ओर 34 लाख रुपये, बदसुई रोड़ पर स्थित हैफेड के गोदाम पर 22 लाख 18 हजार रुपयेे, पेहवा रोड़ पर स्थित एफसीआई गोदाम की तरफ 14 लाख 20 हजार रुपये हाउस टेक्स के बकाया है। इसी प्रकार से शहर के कुछ स्कूलों, मैरिज पैलेसों व अन्य संस्थानों की तरफ भी लाखों रुपये का हाउस टैक्स बकाया है जिसे वसूलने के लिए नगरपालिका ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed