फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बड़े शहरों से नकदी लाने के लिए सुरक्षा में आ रही है दिक्कत

बड़े शहरों से नकदी लाने के लिए सुरक्षा में आ रही है दिक्कत

Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बड़े शहरों से नकदी लाने के लिए सुरक्षा में आ रही है दिक्कत
आढ़तियों और व्यापारियों को नकदी की परेशानी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नकदी की कमी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान के सीजन में धान की खरीद के लिए किसानों व मजदूरों को आढ़तियों को हर रोज लाखों रुपये देने होते हैं, लेकिन नकदी न मिल पाने के कारण आढ़ती व व्यापारी नकदी की कमी से परेशान हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि नकदी लाने के लिए सिक्योरिटी संबंधी परेशानी आ रही थी, अब ठीक हो जाएगी।
नई अनाज मंडी की एसबीआई शाखा में आढ़तियों व व्यापारियों के खाते हैं। इस समय मंडी में चल रही खरीद के दौरान हर रोज लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये की जरूरत है। जबकि बैंक में नकदी आ रही है 70 से 80 लाख रुपये। ऐसे में आढ़ती बैंक के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। यहां आए आढ़ती राजेश कुमार ने कहा कि बैंक में से नकदी लेने के लिए आए थे। जरूरत 1 लाख रुपये की थी, कम होने के कारण केवल 50 हजार रुपये ही मिल पाए। यही समस्या आढ़ती राजकिशन रज्जी ने भी बताई। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौधरी का कहना है कि बैंक में नकदी की भारी कमी है। सीजन में प्रत्येक आढ़ती को नकदी की जरूरत रहती है। उन्हें किसानों को और हर रोज शाम को मजदूरों को भी भुगतान करना होता है।
विज्ञापन

वहीं बैंक के कुरुक्षेत्र से एडमिनिस्ट्रेशन विंग के चीफ मैनेजर विजय बवेजा का कहना है कि पूरे क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से परेशानी चल रही है। जिसका मुख्य कारण उचित सिक्योरिटी नहीं मिल पाना रहा है। अब यह परेशानी दूर हो गई है। शुक्रवार को भी कैथल के बैंकों में काफी नकदी पहुंची है। शीघ्र ही यह परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed