फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers did not return to work; they threw officials' notices into the dustbin.

Kaithal News: काम पर नहीं लौटे सफाई कर्मचारी डस्टबिन में डाले अफसरों के नोटिस

Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers did not return to work; they threw officials' notices into the dustbin.
नगर परिषद कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार ने निकाय और दमकल विभाग के कर्मचारियों को 5 सितंबर तक काम पर लौटने की चेतावनी दी थी, लेकिन हड़ताल पर डटे कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। निकाय विभाग के अफसरों की ओर से नोटिस भी दिए गए। कर्मचारियों ने नोटिस को डस्टबिन में डाल दिया और कहा कि सरकार के दबाव और नोटिस से वे घबराने वाले नहीं हैं। ऐसे नोटिस पहले भी जलाए हैं और आगे भी जलाएंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने बताया कि कैथल से कई कर्मचारी मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से उनको डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे अपनी जायज मांगों को लेकर अड़े रहेंगे। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारी भी धरने पर डटे हैं। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को दबाने के लिए जिले के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया जा चुका है।

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed