फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक का आयोजन

अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक का आयोजन

Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक का आयोजन
अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी कैथल की बैठक जिला प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह भवन कैथल में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव करतार सिंह ने किया। बैठक में विशेष रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य और टोहाना के पूर्व विधायक कॉमरेड हरपाल सिंह भी शामिल रहे। बैठक में जानकारी देते हुए किसान नेता और पूर्व विधायक कॉमरेड हरपाल सिंह, जिला प्रधान महेंद्र सिंह, जिला सचिव करतार सिंह ने बताया की किसान व छोटे व्यापारी को बचाने, सबके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार का प्रबंध किए जाने व लोगो को प्रदूषण से बचाए जाने की मांग को लेकर, डॉ स्वमिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने किसानो को कर्ज मुक्त किए जाने व अन्य मांगों के समाधान के लिए किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के हजारों किसान हरियाणा और कैथल से दिल्ली संसद भवन पर 20 नवंबर को होने वाली किसान संसद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा की जिला कैथल का राजौंद और गुहला ब्लाक डार्क जोन में शामिल किया गया है किसान सभा इन दोनों ब्लाक में मुफ्त सिंचाई व्यवस्था किए जाने की मांग करती है। पूर्व विधायक कॉमरेड हरपाल सिंह ने कहा की पराली जलाए जाने पर कैथल जिला में सैंकड़ों किसानों पर मुकद्दमे दर्ज कैथल किए गए है उसे तुरंत वापिस लिया जाना चाहिए। सरकार को पराली की एवज में प्रति क्विंटल 200 रूपये के हिसाब से बोनस दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के किसान विरोधी रुख की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की समय में किसान देश में बड़ा संघर्ष छेड़ेगे जिसकी घोषणा दिल्ली में आयोजित किसान संसद में की जाएगी। आज बैठक में हवा सिंह ढुल सेरधा,रामकुमार नम्बरदार,भीम सिंह चहल, मांगे राम किठाना, फतेह सिंह सौंगरी, सुरेन्द्र सिंह, नत्था सिंह, जोगीराम मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed