फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नानकपुरी कालोनी में संदिग्ध डेंगू से तीसरी मौत

नानकपुरी कालोनी में संदिग्ध डेंगू से तीसरी मौत

Wed, 01 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
नानकपुरी कालोनी में संदिग्ध डेंगू से तीसरी मौत
नानकपुरी कालोनी में डेंगू से तीसरी मौत!
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नानकपुरी कालोनी नजदीक शनिदेव मंदिर कैथल में डेंगू कहर बरपा रहा है। यहां तीसरी मौत हुई है। डेंगू बुखार से दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। पहले पिता की मौत तो अब मां भी बुखार के कारण चल बसी। प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है। लोगों का कहना है कि इस बस्ती में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
कालोनी निवासी बंतो देवी (35) को कई दिन से बुखार था। टेस्ट करवाने पर उसे डेंगू पाया गया। तबियत अधिक खराब हुई तो पड़ोसी उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बंतो देवी व उसका पति वजीर चंद दोनों ही विकलांग थे। एक वर्ष पहले वजीर चंद की भी अटैक से मौत हो गई थी। बंतो देवी के पास 6 साल की लडक़ी व 4 साल का लडक़ा है। दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। अब बच्चों के पालन-पोषण का संकट आन खड़ा हो गया है। परिवार में शोक व्यक्त करने के लिए आ रहे लोगों के आंसू भी थमने के नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों ने बताया कि इस कालोनी में पहले भी 2 युवकों की संदिग्ध डेंगू से मौत हो चुकी है। एक मौत पुजारी अशोक कुमार के लडक़े पपू (16) की व एक अन्य 16/17 वर्षीय की मौत संदिग्ध डेंगू से ही होना बताया जा रहा है। उनकी बस्ती में ज्यादातर लोग गरीब हैं। यहां पर ज्यादातर लोगों को बुखार है। डेंगू का टैस्ट करवाने पर लैबोरेट्री संचालक उनसे 600 से 800 रुपये वसूल रहे हैं। 2/3 दिन बाद टैस्ट करवाना जरूरी है। ऐसे में टैस्ट के लिए इतने पैसे कहां से लाएं। वे डीसी से मिलने भी गए थे, लेकिन आज तक कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उप सिविल सर्जन डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू से मौत होने की सूचना अभी उनके पास नहीं है।


पिता के बाद मां की भी मौत, 4 व 6 वर्ष के बच्चों की खुशियों को लील गया बुखार
गरीब बस्ती में वायरल बुखार व डेंगू का भयंकर प्रकोप
फोटो संख्या-40, 41 व 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed