{"_id":"59496af64f1c1baf388b481b","slug":"51497983734-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर की स्नेहा ने ताईकवांडो में प्राप्त किया एक बार फिर गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर की स्नेहा ने ताईकवांडो में प्राप्त किया एक बार फिर गोल्ड मेडल
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नेहा ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फतेहपुर की छात्रा स्नेहा सेन ने शिमला में हुई ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव फतेहपुर के सरपंच प्रतिनिधि गौरव वालिया सन्नी ने छात्रा स्नेहा व उसके साथ आई पलवल की टीम का स्वागत किया । इस प्रतियोगिता में स्नेहा सेन ने चंडीगढ़ की टीम को 14-3 अंकों से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। स्नेहा के पिता कर्मसिंह ने बताया कि इससे पहले स्नेहा ने पिछले माह जयपुर में हुई नेशनल वुमेन ओलंपिक में गोल्ड व विशाखापटनम प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किए। इस मौके पर सतीश डोलिया, काका सैन, कर्म सैन, दयाल सिंह सैन, सतपाल सैन, पाला सैन, राजेंद्र, सतीश, मुकेश, लाभ सिंह, भारत भूषण, काला सैन, सुभाष चंद, लक्की सैन, विक्रम मौजूद रहे।