फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5000 people in the district took oath not to consume drugs

Kaithal News: जिले में 5000 लोगों ने ली नशा न करने की शपथ

Fri, 27 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
5000 people in the district took oath not to consume drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर वीरवार को नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के समापन पर कैथल पुलिस द्वारा जिलेभर में 28 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करीब 5,000 लोगों ने नशा न करने की शपथ ली।

एसपी आस्था मोदी के दिशा-निर्देश अनुसार डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं, महिलाओं, छात्रों और आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और उन्हें इससे दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की इस वर्ष की थीम- “साक्ष्य स्पष्ट है: रोकथाम में निवेश करें” — के अनुरूप जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों, एसएचओ, चौकी प्रभारियों व एंटी नारकोटिक सेल की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया कि जीवन में सफलता पाने के लिए नशा नहीं, संकल्प जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इससे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान होता है। नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाएं विशेष चिंता का विषय हैं, जिनमें अधिकांश पीड़ित युवा होते हैं।


कैथल पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी ड्रग तस्करों व नशा फैलाने वाले अन्य तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक सभ्य, स्वस्थ और सुरक्षित समाज की रचना के लिए नशा मुक्त भारत जरूरी है और इसके लिए जनभागीदारी ही सबसे प्रभावशाली उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed