फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   500 tonnes of garbage on roads, agency workers strike up to 30

Kaithal News: सड़कों पर 500 टन कचरा, निकाय कर्मियों ने 30 तक बढ़ाई हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
500 tonnes of garbage on roads, agency workers strike up to 30
शहर के जाट कालेज के सामने पड़ी गंदगी। संवाद
कैथल। शहर में नगर परिषद कर्मचारियों और सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) ने मांगों के लिए बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पिहोवा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संजय कुमार को मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।
विज्ञापन

आंदोलन को और तेज करते हुए कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को आगामी 30 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया। राजस्व विभाग के पटवारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता शिवचरण ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है जिसके कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर में 500 टन कचरा सड़कों पर : लगातार चल रही इस हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के चौक-चौराहों, गलियों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। अनुमान के मुताबिक, इस समय पूरे शहर में लगभग 500 टन से ज्यादा कचरा सड़कों पर बिखरा पड़ा है। कूड़े का उठान न होने के कारण नालियां बंद हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सफाई व्यवस्था ठप होने से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच सड़ते हुए कचरे से पूरे शहर में भयंकर बदबू फैल रही है जिससे लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई कि यदि जल्द ही कचरा नहीं उठाया गया, तो शहर में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।

शहर के जाट कालेज के सामने पड़ी गंदगी। संवाद

शहर के जाट कालेज के सामने पड़ी गंदगी। संवाद

शहर के जाट कालेज के सामने पड़ी गंदगी। संवाद

शहर के जाट कालेज के सामने पड़ी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed