फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 women from Kaladhara are doing social work along with education in the slums.

Kaithal News: कलाधारा की 50 नारी शक्तियां स्लम में शिक्षा के साथ कर रहीं सामाजिक कार्य

Fri, 06 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
50 women from Kaladhara are doing social work along with education in the slums.
कलाधारा थियेटर एंड आर्ट ग्रुप के सदस्य। संस्था
अंबाला। नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए कलाधारा थियेटर एंड आर्ट ग्रुप की करीब 50 से अधिक महिलाएं और युवतियां समाज को नई दिशा दे रही हैं। संस्थापक अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में ये ग्रुप पिछले चार वर्षों से कलाकारों के उत्थान के साथ समाज सेवा में योगदान दे रहा है। अंबाला सिटी से लेकर कैंट और शाहबाद के पिछड़े इलाकों तक कलाधारा की यह महिला सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता की अलख जगा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रुप के सदस्य करन और उत्तराखंड प्रधान अभिषेक निगम ने बताया कि ग्रुप की सदस्य मनीषा, मानसी, वैशाली, पायल, ज्योति और ज्योत्सना वंचित तबकों के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं। यह युवतियां न केवल स्लम एरिया के बच्चों को निशुल्क पढ़ा रही हैं, बल्कि उनकी स्कूल फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य सामग्री का खर्च उठाने में भी मदद करती हैं। इसके अलावा, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाना इनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जोर
नारी शक्ति केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। महिलाओं के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए सैनेटरी पैड वितरण और साफ-सफाई के शिविर लगाए जा रहे हैं। कंबल वितरण और जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल रही है सोच
अभिषेक निगम ने बताया कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं का कला और शिक्षा के माध्यम से आगे आना एक सकारात्मक बदलाव है। यह महिलाएं स्कूल-कॉलेजों में वर्कशॉप भी चला रही हैं, जिससे अन्य छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा हो रहा है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही कलाधारा की यह टीम अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के लिए मिसाल बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed