फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5 accused of murder of a youth are still absconding from police custody

Kaithal News: युवक की हत्या के 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
5 accused of murder of a youth are still absconding from police custody
कैथल। शहर के रेलवे गेट पर दिनदहाड़े युवक की हत्या के छह आरोपियों में से पांच अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने बताया कि चौशाला निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले चौशाला निवासी उसके दोस्त कुलबीर, मोहित के साथ कलायत से बस में गांव जा रहे थे तो बालू निवासी विक्की, अमन, मिट्ठा के साथ उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे। एक मई को वह अपने दोस्त कुलबीर के साथ कैथल बाजार से अपने गांव के लिए जा रहे थे। तभी रेलवे गेट कैथल के पास उनकी बाइक के सामने अमन, मिठा, विक्की निवासी बालू व साहिल, जयप्रकाश उर्फ जेपी व कर्मजीत निवासी खरक अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में चाकू व पंच लेकर आए और रास्ता रोककर मारपीट करने लगे। वह डरकर भागा तो उन्होंने कुलबीर पर चाकू से हमला कर दिया। कुलबीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उपचार के लिए हिसार ले जाते समय कुलबीर की हमले में लगी चोटों कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने एक दिन पहले ही खरक गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। इस दाैरान आरोपी जयप्रकाश ने माना कि उसका व उसके दोस्तों का कुलबीर व उसके अन्य साथी के साथ करीब साल पहले झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed