{"_id":"664000ee01383273a6082e46","slug":"4549-cases-settled-through-conciliation-in-national-lok-adalat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-387571-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से निपटे 4549 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से निपटे 4549 केस
Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की अध्यक्षा एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू वाईके बहल को देखरेख में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इस मौके पर सुलह-समझौते के आधार पर 4549 केसों का निपटारा किया गया।
लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. नंदिता कौशिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय देवेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमन इंद्र सिंह, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) अजय कुमार , सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) तुषार कुमार , अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) गुहला डिविजन अक्षय चौधरी की बेंच गठित की गई थी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितू ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6709 लंबित मामलों को रखा था, जिसमें से 4549 मामलों का निपटारा किया। कुल मुबलिक नौ करोड़ 42 लाख 22 हजार 76 रुपये की राशि के विभिन्न अपराधिक, एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबंधित विवाद मामले, राजस्व मामले अन्य मामलों का इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया है उन्होंने बताया कि लोक अदालत एक ऐसी अदालत है, जिसमें मामलों (विवादों) का निपटारा पक्षकारों की पारस्परिक सहमति से किया जाता है, इसमें न किसी पक्षकार की जीत होती न हार। लोक अदालत में निपटारा तुरंत हो जाता है।