फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   42 thousand robbed by beating on petrol pump

पेट्रोल पंप पर मारपीट कर 42 हजार का डाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
42 thousand robbed by beating on petrol pump
08-कैथल। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते हुए लुटेरे - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव चंदाना से नेशनल हाईवे के रास्ते पर स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात डकैतों ने धावा बोलकर साढ़े 42 हजार से ज्यादा की रकम और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामला डकैती में दर्ज किया है। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर डकैती का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में तितरम निवासी अभिषेक ने बताया कि वह चंदाना हिसार रोड स्थित आरएस पेट्रोल पंप पर नौकरी कर रहा है। 26 मई को रात साढ़े 12 बजे वह ड्यूटी पर मौजूद था। उसी समय वहां मोटरसाइकिल पर पांच नकाबपोश बदमाश आए। दो डकैत उसकी चारपाई के नजदीक डंडे लेकर खड़े हो गए। इसके बाद उसने कुछ आसपास आवाज सुनाईं दीं। जब वह उठने लगा तो एक डकैत ने उसे पकड़ लिया दूसरे बदमाश ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इसके बाद और तीन डकैत उसके पास आ गए। बदमाशों ने डंडों से हमला कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। अभिषेक के अनुसार, डर के मारे वह जानबूझ कर जमीन पर लेट गया। इस पर डकैतों ने उसे बेहोश समझकर दूसरे कर्मचारी रघुबीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

फिर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर पंप के कमरे से 42 हजार रुपये छीनकर कर ले गए। वह उसकी जेब से भी करीब 600 रुपये और फोन निकाल कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तितरम की तरफ भाग गए। वारदात की सूचना उसने अपने चाचा अनूप को दी। उसका चाचा मौके पर आया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि तितरम थाने मेें डकैती का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए वन व टू की टीम जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed