फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चुनाव के बाद पता चलेगा कि जजपा बच्चों की पार्टी है या प्रदेश की जनता की-अजय चौटाला

चुनाव के बाद पता चलेगा कि जजपा बच्चों की पार्टी है या प्रदेश की जनता की-अजय चौटाला

Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के बाद पता चलेगा कि जजपा बच्चों की पार्टी है या प्रदेश की जनता की-अजय चौटाला
चुनाव के बाद पता चलेगा कि जजपा बच्चों की पार्टी है या प्रदेश की जनता की : अजय चौटाला
विज्ञापन

कैथल में पार्टी के जिला कार्यालय का किया शुभारंभ, भारी संख्या में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
कार्यकर्ताओं को दी नए साल की बधाई
फोटो संख्या-48
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व सांसद और जन नायक जनता पार्टी के नेता डॉ. अजय चौटाला ने शनिवार को पुराने रणधीर सिनेमा कॉम्प्लेक्स में बनी मार्केट में जन जनायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष रणदीप कौल की अगुवाई में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी धक्का-मुक्की के बीच डा. अजय चौटाला रिबन काटने के बाद कार्यालय के अंदर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर नारे लगाए।
यहां मीडिया से बातचीत में डॉ. अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जींद उप चुनाव हरियाणा विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। बीते 9 दिसंबर को जींद में रैली करके अपनी ताकत का एहसास करवा दिया था। हरियाणा में अब राजनैतिक दलों की स्थिति यह है कि कोई हाथी को चश्मा पहना रहा है, तो कोई उम्मीदवार इंपोर्ट कर रहा है। भाजपा के पास जींद उप चुनाव के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी प्रकार की गलतफहमी न पाले। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पता चल जाएगा कि जजपा बच्चों की पार्टी है या पूरे प्रदेश की जनता की। आगामी लोक सभा चुनावों में उनकी पार्टी सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जींद उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा 8 जनवरी को की जाएगी। उन्होंने किसी भी पार्टी से समझौते की बातों से इंकार किया।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी नई सोच और नई विचारधारा के साथ चुनाव में उतरेगी। उनकी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वादे करती है, धरातल पर कोई काम नहीं करती। प्रदेश का इस समय बुरा हाल है। हर जगह अराजकता का माहौल है। इनेलो के बारे में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इनेलो के साथ केवल राजनैतिक मतभेद है। पारिवारिक रिश्ते हैं और हमेशा रहेंगे। इनेलो से किसी तरह से समझौते की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि राजनीतिक तौर पर अब हमारे रास्ते अलग हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान रणदीप कौल, संजय जागलाल, हरदीप पाडला, जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, बलराज नरड़, दरबारा कुराड़, हरदीप सिंह पाड़ला, पवन सहारण, डीडी शर्मा, राजू पाई, सतबीर जाखौली, सतीश राणा, राजू जुलानीखेड़ा, प्रीतम कोलेखां, बलराज नौच रणधीर चीका उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed