{"_id":"5bfc415ebdec2241cb56a715","slug":"41543258462-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्जमान भारत योजना: कांऊटर पर रहती अधिक भीड़, तीन महीने बीतने के बाद भी मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्जमान भारत योजना: कांऊटर पर रहती अधिक भीड़, तीन महीने बीतने के बाद भी मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना : सर्वर डाउन, रजिस्ट्रेशन कराने में ही लोगों के छूट रहे पसीने, इलाज कैसे होगा
- काउंटर पर तैनात है एक मात्र कर्मचारी, लगती है लंबी लाइन, योजना शुरू होने के तीन महीने बाद भी मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
फोटोनंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लोगों को मेडिकल सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें इलाज के समय काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सरकार की ओर दिए जाने वाले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए काउंटर पर रोजाना भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद यहां पर रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा काफी ढीली है। यहां काम के समय अक्सर सर्वर डाउन रहता है। वहीं काउंटर पर भी सिर्फ एक ही कर्मचारी की तैनाती है। इस कारण इमरजेंसी वार्ड के समीप बने काउंटर पर कार्ड बनवाने वालों की लंबी कतार लगती है।
सुबह से लाइनों में लगे मरीज अनिल रोष प्रकट करते हुए कहा कि वे पिछले दो दिन से यहां आ रहा है। लेकिन दो दिन बाद भी कार्ड बनवाने के लिए नंबर नहीं आया। उसने स्टाफ पर आरोप लगाया कि यहां पर केवल अपने चहेतों के कार्ड ही जल्दी बनाए जाते है।
कतार में लगी महिला हुई बेहोश : आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची कतार में लगी संगरोली निवासी गीता चक्कर आने के कारण बेहोश हो गई। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने उसे उठाया। उसने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू रीना के साथ अस्पताल आई थी। सुबह आठ बजे से लाइन में लगी थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं पर गिर गई।
विज्ञापन
सर्वर रहता है डाउन, एक कर्मचारी के भरोसे काउंटर : जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए बनाए गए काउंटर पर काम के अधिकतर समय में सर्वर डाउन रहता है। इसके साथ ही यहां पर काम के मुताबिक केवल एक ही कर्मचारी है, जिससे उस पर काम का बोझ अधिक है। जिस कारण लोगों को अधिक परेशानी होती है।
सीएमओं सुरेंद्र नैन ने बताया कि कुछ ही दिनों से सर्वर की समस्या आ रही है। जिसे ठीक करवाने के लिए आगे कहा गया है। कर्मचारी योजना के मुताबिक ही रखे गए हैं। यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लोग सीएसई सेंटर से भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवा सकते हैं।