{"_id":"5b96bc9c867a557ed20b15ba","slug":"41536605340-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में बेअसर रहा भारत बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में बेअसर रहा भारत बंद का आह्वान
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ चला प्रदर्शन, दूसरी तरफ खुले रहे बाजार
कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान का शहर में नहीं दिखा असर, बाजारों और सड़कों पर रोज के तरह रही चहल-पहल
फोटो संख्या-1 से 3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कांग्रेस के देशव्यापी बंद के आह्वान का कैथल में कोई असर नजर नहीं आया। यह बंद पूरी तरह से बेअसर रहा। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील भी की। लेकिन सभी बाजार खुले रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में सुदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वहीं देवीराम कसान ने भी अलग से समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रोष जताया। सुबह से ही बाजार खुलना शुरू हो गए थे। शहर में मुख्य मार्केट, सर्राफा बाजार, शास्त्री मार्केट, तलाई बाजार, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पुराना बस अड्डा रोड, करनाल, अंबाला व ढांड रोड सहित शहर के तमाम बाजार खुले दिखे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा भारी टैक्स लगाए जाने से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। आम लोग, मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्टर्स एवं मध्यम श्रेणी के बिजनेस महंगाई के बोझ तले दबकर रह गए हैं। कार्यकर्ता सुदीप के नेतृत्व में पिहोवा चौक से भगत सिंह चौक और बाजार से होते हुए क्वालिटी चौक तक भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और सभी दुकानदारों से इस बंद में सहयोग करने की अपील की। मौके पर सतबीर भाणा, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, बहादुर सैनी, शिव कुमार, रोशन पाडला, सुरजीत बैनीवाल, मोहन शर्मा क्योड़क, दर्शन खनौदा, सतबीर भाणा, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, बहादुर सैनी, मोहन शर्मा क्योड़क, रणबीर सरपंच, दर्शन खनौदा, पार्षद बिल्लू सैनी, संजय भौरिया, केसर, सुरेन्द्र रोहिल्ला, जयपाल शर्मा, युवाजिलाध्यक्ष प्रवीण नैन, रामफल नौच, सुरिन्दर कौर, कैलाशो देवी, गुरुदेव मलिक, दलेल सिंह, जरनैल मालखेडी़, सतीश दिल्लोवाली, विनोद चहल, रणधीर शर्मा, बिट्टू शर्मा, रघुवीर रंगा, दीपक गर्ग, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद रहे।
देवीराम कसान की अगुवाई में किया अलग से प्रदर्शन
फोटो संख्या-4
कैथल। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता देवीराम कसान की अध्यक्षता में सोमवार को जवाहर पार्क में इकट्ठा हुए। कसान ने कहा कि बीजेपी की विरोधी नीतियों के कारण डीजल, पेट्रोल व गैस के रेट बहुत बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, कर्मचारी व आम जनता को बहुत परेशान है। जिसको लेकर संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद किया गया है। इस अवसर पर मनुदेव राजौंद, अनुरूध राणा, राजेश कलायत, वेदप्रकाश मुंदड़ी, महीपाल शर्मा, विनोद सैन, रमेश, प्रवीन शर्मा, ईश्वर, सुरेश व नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, गांव ग्योंग एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पंकज ग्योंग उपप्रधान ने की। जिसमें सभी साथियों ने पार्टी के निर्देशानुसार भारत बंद में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राजेश, सचिन, अमित, राजेंद्र, अशोक, पंकज, मोहित व नरेश मौजूद रहे।
सीवन में रही चहल-पहल
सीवन। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद का हलका गुहला के सबसे बड़े कस्बे सीवन में कोई असर दिखाई नहीं दिया। बाजार में दुकानें हमेशा की तरह खुली रही और बाजार में दिनभर पुरी तरह चहल पहल रही। भारत बंद को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी लेकिन सोमवार को सीवन कस्बे में कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारत बंद का समर्थन करता हुआ नजर नहीं आया। जिसके चलते दुकानें हमेशा की तरह खुली रही और बाजार में दिन भर चहल पहल रही।
पूंडरी में बंद का खासा असर देखने को मिला
फोटो नंबर-26
पूंडरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित भारत बंद का पूंडरी व क्षेत्र में अच्छा-खासा असर देखने को मिला। सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता नगरपालिका के सामने एकत्रित हुए और उन्होंने बाजार में दुकानदारों से हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने का आह्वान किया तो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर डाउन कर लिए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह ने किया।
वामपंथी पार्टियों ने भी लिया बंद में भाग
फोटो संख्या-44
कैथल। राष्ट्रीय स्तर के आह्वान पर वामपंथी पार्टियों द्वारा बंद के बीच जिला कैथल के जवाहर पार्क में एसयूसीआई, कम्युनिस्ट सीपीआईएम व सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह बरोट, राजकुमार व महेंद्र सिंह ने की। धरने पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एसयूसीआई कम्युनिस्ट के जिला कमेटी सदस्य बाबू राम सीपीआईएम जिला सचिव प्रेम चंद व सीपीआई से महेंद्र सिंह बरोट ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर सीटू नेता सत्यवान जसपाल सिंह अशोक शर्मा उपस्थित रहे।