फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अपने बच्चे समझ कर दें सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा अध्यापक-डीसी

अपने बच्चे समझ कर दें सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा अध्यापक-डीसी

Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपने बच्चे समझ कर दें सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा अध्यापक-डीसी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व अध्यापकों का आह्वान किया कि वे सरकारी विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को अपने बच्चे समझकर शिक्षा प्रदान करें। सभी अध्यापक कड़ी मेहनत व लगन से अभिभावकों में यह विश्वास पैदा करें कि वे निजी विद्यालयों की बजाय अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढाने को प्राथमिकता दें। अध्यापकगण मासिक परीक्षा को नकल रहित सुनिश्चित करके कमजोर बच्चों की पहचान करके उन्हें अतिरिक्त समय दें तथा मेधावी छात्रों को भी ऐसे कमजोर बच्चों को पढाने के लिए प्रेरित करें।
वे मंगलवार को पंचायत भवन में शिक्षा विभाग द्वारा सभी खंडों को सक्षम बनाने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी 28 फरवरी तक जिला के सभी खंडों को सक्षम घोषित किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा राजौंद व पूंडरी खंडों को सक्षम घोषित किया जा चुका है, जबकि कलायत व कैथल खंडों को आज सक्षम घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि शेष अन्य दो खंडों सीवन व गुहला को भी निर्धारित अवधि 28 फरवरी तक सक्षम घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापकगण बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे सामाजिक संस्कार भी दें ताकि सुसमृद्ध समाज की स्थापना की जा सके। अध्यापक बच्चों की लेखन शैली को भी तराशें। सभी अध्यापक निरंतर प्रयास करें कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देकर सरकारी विद्यालयों की ओर अभिभावकों का रूझान बनाएं। सभी अध्यापक यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कक्षा के विद्यार्थी को उस कक्षा स्तर की समझ हो। उन्होंने कहा कि जिला में थर्ड पार्टी एसेसमैंट में भी हमें खरा उतरना हैं तभी हमारा जिला सक्षम होगा। उन्होंने राजौंद व पूंडरी खंडों को सक्षम घोषित करवाने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों के अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों व मुख्य अध्यापकों प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीईओ शमशेर सिरोही ने डीसी को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा जिला के सभी खंडों को निर्धारित अवधि तक सक्षम घोषित करवा दिया जाएगा तथा विद्यार्थियों के शिक्षण स्तर को सुधारा जाएगा। इस मौके पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य अध्यापक व अध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपने बच्चे समझ कर दें सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा अध्यापक-डीसी
पंचायत भवन में सक्षम योजना के तहत अध्यापकों को संबोधित किया
फोटो संख्या-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed