फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धान की बोली ना होने पर भडक़े किसान

धान की बोली ना होने पर भडक़े किसान

Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
धान की बोली ना होने पर भडक़े किसान
धान की बोली न होने पर भड़के किसान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में धान की बोली न होने खफा किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। बाद में मार्केट कमेटी सचिव अजय श्योराण ने किसानों को आश्वासन देकर शांत करवाया। किसान शुक्रवार को किसान महापंचायत का आयोजन कर इस मसले पर रोष प्रकट करेंगे।
मंडी में धान लेकर आए किसानों ने बताया कि दिनभर में काफी कम दुकानों पर ही बोली पहुंचती है। इस कारण किसान तीन से चार दिनों तक मंडी में धान की रखवाली करने को मजबूर हैं। उनकी धान की खरीद ना होने के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। जब तक उनकी मंडी में पड़ी धान नहीं बिकेगी, तब तक वे दूसरी धान कैसे काट कर लाएंगे। यहां अधिकारी बार-बार आश्वासन देकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वीरवार को तो पीआर धान की बोली ही नहीं करवाई गई। केवल 1509 धान के खरीदार ही मंडी में पहुंचे। किसानों ने कहा कि मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बार-बार अधिकारियों से मांग करते हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता। वे यहां अपनी धान की रखवाली करने पर मजबूर हैं। जिस कारण मजबूरन किसानों को एकत्रित होकर यहां कमेटी कार्यालय का घेराव करना पड़ा है।
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सचिव अजय श्योराण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बोली शुरू करवा दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed