फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   410 centenarians in the district will be able to vote at home

Kaithal News: जिले में 410 शतायु, घर पर कर सकेंगे मतदान

Fri, 22 Mar 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
410 centenarians in the district will be able to vote at home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 410 शतायु मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सबसे अधिक पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 168 शतायु मतदाता हैं। इसके बाद गुहला में 124 शतायु मतदाता हैं।

चुनाव आयोग ने पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की व्यवस्था बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत मतदान के दिन आयोग के कर्मियों की विशेष ड्यूटियां इन बुजुर्गों के मतदान करवाने को लेकर लगाई जाएंगी। साथ ही दिव्यांगों को भी मतदान करने के लिए ऐसी सुविधा प्रदान की जाएगी। विदित हो कि 16 मार्च को आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया के तहत अभी से कार्य शुरू कर दिया है।


जिले में इस बार लोकसभा चुनाव में 410 शतायु मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जिला निवार्चन अधिकारी प्रशांत पंवार की ओर से दी जा रहीं हिदायतों के अनुरूप काम किया जा रहा है। 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता को मतदान करने की इस बार उसके घर पर ही सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


- सुभाष चंद, चुनाव कानूनगो, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed