फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   41 complaints were received, some settled and many pending

Kaithal News: शिकायतें 41 आईं, कुछ निपटीं और कई लंबित

Tue, 09 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
41 complaints were received, some settled and many pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में 41 शिकायतें आईं। इनमें से करीब 22 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया। आए लोगों की समस्याओं को एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, डीएमसी सुशील कुमार व सीटीएम गुरविंद्र ने सुना और निवारण किया।

इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं। यहां लोगों की शिकायतों को अधिकारियों की ओर से पूरी गंभीरता से सुना जा रहा है। जिन शिकायतों को निवारण मौके पर करना संभव है, उनको मौके पर ही निपटाया जा रहा है। आमजन सरकार की इस मुहिम से बेहद खुश एवं संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सिणंद गांव के सतपाल अपने राशन कार्ड से संबंधित शिकायत लेकर आया था, जहां अधिकारियों ने उसकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया और उसे बताया कि अगले महीने उसे राशन मिल जाएगा। वहीं कैथल निवासी मनीषा राणा ने बताया कि उसे अपने परिवार पहचान पत्र में मुखिया का नाम बदलवाना था और आय को बढ़वाना था। समाधान शिविर में आने से उसकी दोनों समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो गया है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मोहन लाल ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में पेंशनर लिखा हुआ था, जिसकी वजह से उसकी बुढ़ापा पेंशन बंद हो गई थी। सोमवार को वह समाधान शिविर में आया, जहां उसकी पीपीपी में त्रुटि को ठीक किया गया। वहीं, कैथल के बिट्टू ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में पता गलत दर्शाया गया था, लेकिन जब वह समाधान शिविर में आए तो इस त्रुटि को मौके पर ही ठीक कर दिया गया। समाधान शिविर लगाकर आमजन की परेशानी को दूर करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed