{"_id":"6874004474db4766940a4c84","slug":"40851-cases-settled-in-lok-adalat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-691363-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोक अदालत में 40,851 मामले निपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोक अदालत में 40,851 मामले निपटे
Mon, 14 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैथल के अध्यक्ष व सत्र न्यायाधीश सुभाष मैहला की देखरेख में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
डॉ. अमित कुमार गर्ग (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश), देवेंद्र सिंह (प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय), विनोद कुमार (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), संदीप कौर, तुषार कुमार (सिविल न्यायाधीश, जूनियर डिवीजन) और अक्षय कुमार (सिविल न्यायाधीश, सीनियर डिवीजन, गुहला) की अध्यक्षता में विभिन्न बेंचों का गठन किया गया।
प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि 47,451 मामलों को रखा गया, जिनमें से 40,851 का निपटारा किया गया। इन मामलों में तीन करोड़ 86 लाख रुपये की राशि से जुड़े अपराधिक, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना, श्रम विवाद, राजस्व एवं अन्य मामलों का समाधान हुआ।