फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   37 principals and 80 teachers were honored for their achievements.

Kaithal News: 37 प्रधानाचार्यों और 80 शिक्षकों को उपलब्धि के लिए किया सम्मानित

Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
37 principals and 80 teachers were honored for their achievements.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से डीएवी कॉलेज चीका में मंगलवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय मुंदड़ी, कैथल के कुल सचिव संजय गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ.मेजर सिंह खैरा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर 60 स्कूलों के 37 स्कूल प्रधानाचार्य व 80 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।


इसके अलावा विद्यालयों के होनहार 80 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सभी अध्यापकों को शाखा चीका के पदाधिकारियों ने पदक पहनाए और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । डॉ. खैरा ने सभी मौजूद अध्यापकों व प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी प्रदान करें, क्योंकि संस्कार विहीन शिक्षा का कोई महत्व नहीं है। मुख्यातिथि संजय गोयल ने भी सभी को बेहतर शिक्षा प्रदान करने व संस्कारवान बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईओ बलबीर सिंह कश्यप, श्याम सुंदर बंसल संघ चालक कैथल, जसवीर सिंह प्रधानाचार्य डीएवी कॉलेज चीका, डॉ. विनोद गुप्ता व आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेम सिंह पूनिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ. निधि बंसल ने किया। सचिव मुरारी लाल गुप्ता ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर रविंद्र बंसल, डॉ. सुभाष पूनिया, डॉ. मनोज गांधी, रविंदर गर्ग, तरसेम शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed