{"_id":"663aa095cebad6944e019494","slug":"329-children-connected-to-mainstream-education-in-nine-months-kaithal-news-c-18-1-knl1004-384643-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौ महीने में 329 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौ महीने में 329 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा
Wed, 08 May 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में इस बार 329 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नौ माह का प्रशिक्षण देने के बाद शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। सत्र 2024-25 में इन सभी बच्चों का प्राइमरी स्कूलों में दाखिला कर दिया गया है। अब ये सभी बच्चे पढ़ लिख कर अपने जीवन की दशा और दिशा सुधार सकेंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 10 विशेष प्रशिक्षण केंद्र चलाए गए थे। इन सभी सेंटरों पर जिलेभर से 329 बच्चों ने नौ माह तक प्रशिक्षण लिया है। इन सभी सेंटरों पर आउट ऑफ स्कूल के बच्चे, प्रवासी मजदूर व ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों ने शिक्षा ग्रहण की है। अब इन सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि इस बार जिले में आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को शिक्षा देने के लिए सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रवासी मजदूर आएंगे इन सेंटरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में गुहला खंड में एक, कैथल खंड में चार, पूंडरी खंड में पांच आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए सेंटर बनाए गए थे। इस बार इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनिंग सेंटरों की समय-समय पर मॉनिटरिंग का कार्य अधिकारी करते हैं, ताकि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की जा सके।
जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस बार 329 बच्चों को नौ माह का प्रशिक्षण देकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने कहा किप्रशिक्षण के दौरान बच्चों के मूलभूत ज्ञान, बच्चों से अक्षर ज्ञान, गिनती व अंग्रेजी अल्फाबेट के बारे में बताया गया। इन सेंटरों में सबसे पहले बच्चों को प्रतिदिन काम में आने वाली बातों को सिखाया जाता है। सामाजिक व्यवहार में इन बच्चों को एक्सपर्ट बनाया जाता है। इसके बाद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। इस बार आउट ऑफ स्कूलों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक आउट ऑफ स्कूल के बच्चे प्रशिक्षण ले सकें।

दिव्यांग सुनील तथा उनकी माता मोनी देवी 91 में घर पर किया मतदान