फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   3.25 lakh rupees cheated from the shopkeeper

कैथल: दुकानदार से 3.25 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
3.25 lakh rupees cheated from the shopkeeper
कैथल। दुकानदार से लैपटॉप व कंप्यूटर का सामान खरीदने के नाम पर करीब 3.25 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल के मुनीष मंगला ने बताया कि उनकी शहर में लैपटॉप गैलरी के नाम से दुकान है। सितंबर महीने में उसके मोबाइल पर माइकल टेक्नोलॉजी के संचालक मनोज चौरसिया के व्हाट्सएप पर से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर व एसेसरीज से संबंधित संदेश आया। 19 नवंबर 2022 को उसनेे तीन पीस बायोमेट्रिक मशीन का ऑर्डर किया और उसने आरोपी के दिए गए खाता नंबर में रुपये डाल दिए। उसका सामान दुकान पर पहुंच गया। आरोपी ने उसे विश्वास में ले लिया। फिर उसने विश्वास करके आठ लैपटाप, 18 लैपटॉप बैग, एक प्रिंटर व चार्जर का ऑर्डर कर दिया और 3,25,725 रुपये 6 दिसंबर 2022 को दे दिए। इसके बाद आठ दिसंबर को जब मनोज चौरसिया से बात की तो उसने कहा कि आपका माल रास्ते में है। वह बिल आपके व्हाट्सएप पर भेज रहा है। उसने व्हाट्सएप नंबर पर ई-बिल भेज दिया। जब उसने चेक करवाया तो बिल नकली पाया गया। आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर एक कोरियर की रसीद भेज दी। जांचने पर वह भी फर्जी पाई गई। इसके बाद जब वह चौरसिया द्वारा बताए गए पते पर गया तो पता चला कि यहां पर करीब पांच साल से चौरसिया की कोई दुकान नहीं है। साइबर थाना एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed