फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में 4 क्रिटिकल बूथों सहित 46 बूथों से होगा मतदान का सीधा प्रसार

जिले में 4 क्रिटिकल बूथों सहित 46 बूथों से होगा मतदान का सीधा प्रसार

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले में 4 क्रिटिकल बूथों सहित 46 बूथों से होगा मतदान का सीधा प्रसार
कैथल। रविवार को होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले में गुहला क्षेत्र के चार क्रिटिकल बूथों से वोटिंग का जहां सीधा प्रसारण होगा, वहीं इन चार बूथों पर प्रशासन की ओर से विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिले में 46 बूथों से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इन बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। चार बूथों में बुड़नपुर जाटान, सींह, थेह बनहेड़ा, पहाड़पुर शामिल हैं। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी दी। डीसी ने मदर्स डे पर लोगों का आह्वान किया कि वे भारत माता को वोट डाल कर वोट का उपहार दें। लघु सचिवालय में डीसी जिले के सभी आला अधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी दे रही थीं।
विज्ञापन

वोट डालने के बाद सात सेकेंड तक देख सकते हैं वोट किस पार्टी को गई :
डीसी डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस बार वीवीपैट मशीन की नई व्यवस्था है। जिसमें एक वोटर वोट डालने के बाद सात सेकेंड तक उस पर्ची को देख सकता है, जिसमें उसे पता चलेगा कि उसने किस पार्टी को वोट दिया है। इसके लिए कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। मतणगना के दिन ईवीएम से गिनती के बाद 5 ईवीएम के साथ लगी वीवीपैट मशीनों से पर्चियों का मिलान किया जाएगा। एक-एक करके 5 मशीनों की जांच के चलते इस प्रक्रिया में कुछ समय जरूर लग सकता है।
विज्ञापन

जिले में 4 पिंक बूथों पर केवल महिलाएं संभालेंगी काम :
डीसी ने बताया कि इस चुनाव में जिले के 4 बूथों सलेमपुर, कन्या वरिष्ठ मा. विद्यालय राजौंद, स्वामी विवेकानंद
विद्यालय कैथल व राजकीय कन्या स्कूल पूंडरी में एक-एक बूथ पिंक बूथ होगा। जहां सारा काम महिलाएं देखेंगी। इसके अलावा शिव माजरा, राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय कलायत, जाट स्कूल कैथल व राजकीय विद्यालय पूंडरी में एक-एक बूथ मॉडल बूथ और राजकीय कन्या विद्यालय खानपुर, सेगा, पट्टी अफगान कैथल व राजकीय कन्या विद्यालय बदराना में एक-एक बूथ शारीरिक रुप से विकलांग लोगों के लिए विशेष सहायता वाले बूथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.57 लाख हैं मतदाता : िजिले में इस चुनाव में कुल 7 लाख 57 हजार 240 मतदाता हैं। जिसमें 4 लाख 5 हजार 661 पुरुष, 3 लाख 51 हजार 768 महिला मतदाता तथा 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पूरे जिले में कुल 795 मतदान केंद्र हैं। 148 मतदान केंद्र अति संवेदनशील तथा 128 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। 4949 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनके लिए वाहन, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की गई हैं। 50 मतदान केंद्रों पर से सीधा प्रसारण आयोग के पोर्टल पर होगा। पूरे जिले के लिए 1764 बैलेट यूनिट, 891 कंट्रोल यूनिट 990 वीवीपैट प्रयोग में लाई जाएंगी। चुनाव ड्यूटी के लिए 192 बसें तथा 102 जीप अधिकग्रहित की गई है, जो जीपीएस युक्त हैं। जिला प्रशासन द्वारा लघु
सचिवालय में चुनाव नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है।
जीपीएस सिस्टम से ही पहुंचेंगी ईवीएम :
डीसी ने बताया कि ईवीएम ले जाने व लाने वाले वाहन जीपीएस सिस्टम से जुड़े होंगे। जिन्हें कहीं भी रोका नहीं जा सकेगा। जिनकी निगरानी जिला स्तर पर स्थापित पोर्टल से की जाएगी।

कई नई व्यवस्था कर रही हैं काम :
डीसी ने बताया कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों एवं उम्मीदवारों को सभी प्रकार की 112 अनुमति प्रदान की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई टोल-फ्री हेल्प लाइन सेवा 1950 पर प्राप्त सभी 3150 शिकायतों, सी-विजिल पर प्राप्त 90 शिकायतों, एनजीआरएस अर्थात नेशनल ग्रिवेंस रिडेर्स सिस्टम पर प्राप्त 157 तथा ऑफ लाइन प्राप्त 12 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। 6000 लाइसेंस वाले हथियारों में 5 हजार 786 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। पिछले दिनों 8 अवैध हथियार, 18 हजार 38 लीटर अवैध शराब, 14 किलो 28 ग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 22 लाख रुपये की राशि भी जब्त की गई थी, जिसे आयकर विभाग की जांच के बाद लौटा दिया गया है।

ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सुविधा :
डीसी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोस्टल बैलेट प्राप्त किया जा सकता है। 419 ने यह हासिल भी कर लिया है। करीब 4000 कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी में जुटे हैं।
हर दो घंटे में अपडेट होगा मतदान:-डीसी ने बताया कि 12 मई को मॉकपॉल से लेकर मतदान के प्रत्येक 2 घंटे बाद मतदान प्रतिशत इस एप पर अपडेट किया जाएगा, जो भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर देखा जा सकेगा। इसके लिए सेक्टर अधिकारी एवं जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
अंतिम दिनों में धन व शराब वितरण पर रहेगी विशेष नजर:
जिला में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए धन व शराब के वितरण पर स्टेटिक सर्विलेंस टीमें, सेक्टर अधिकारी व जोनल अधिकारी सख्त निगरानी रखेंगे। आम नागरिक भी अपनी पहचान गुप्त रखते हुए ऐसी जानकारी दे सकते हैं।

जिले को मिली एक अतिरिक्त पंजाब पुलिस की टुकड़ी :-
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि चुनाव के लिए जिले में बुधवार को ही एक ओर अतिरिक्त पंजाब पुलिस की टुकड़ी मिली है। लोकसभा आम चुनाव मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व अर्धसैनिक बल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की तैनाती की गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में सुरक्षा व विश्वास की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। चुनाव के दिन 33 पेट्रोलिंग पार्टियां मतदान के दौरान 15 बूथों की निगरानी करेंगी। 3 एसएचओ को प्लाटून सहित आरक्षित रखा गया है। रिजर्व फोर्स को तितरम, कैथल व गुहला में तैनात रखा जाएगा। पहली बार 247 एसपीओ भी तैनात किए गए हैं। इस अवसर पर चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश, रमेश एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed