{"_id":"5c8fe15abdec2214323f33eb","slug":"31552933210-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटका मोहल्ला में मिला भ्रूण, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटका मोहल्ला में मिला भ्रूण, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया कब्जे में
विज्ञापन
लाटका मोहल्ले में मिला भ्रूण, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया कब्जे में
कालोनी के लोगों में रोष, कहा- चार दिन में हुई तीसरी घटना
फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मेन बाजार में स्थित शास्त्री मार्केट के पीछे लाटका मोहल्ले में सप्ताह में तीसरा भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों को आशंका है कि इस क्षेत्र में कोई व्यक्ति भ्रूण हत्या कर रहा है। तभी सप्ताह में तीसरा भ्रूण मिला है। इससे पूर्व डर से उन्होंने पुलिस में सूचना नहीं दी।
कालोनी के लोगों ने सोमवार को भ्रूण देखकर इसकी सूचना वार्ड के पार्षद डॉ. पवन थरेजा को दी। जिसके बाद पार्षद यहां पर मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अधिकारी एसआई धर्मपाल व हेड कांस्टेबल प्रभात ने मौका स्थल पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और कालोनी के लोगों से पूछताछ भी की।
कालोनी निवासी प्रवीन थरेजा ने बताया कि इस कालोनी में चार दिनों में यह तीसरी घटना है। जब इस कालोनी में कोई अज्ञात भ्रूण फेंक कर गया है। पहले दो घटना अगली गली में हुई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले यहां के निवासी प्रवीन कुमार के घर के सामने कोई भ्रूण फेंक गया था। इससे पहले पुलिस को सूचना देते कुछ ही देर में बेसहारा पशु उसे दबोचकर ले गए। उस भ्रूण के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन भी मिले थे। वहीं इससे पहले दूसरी घटना बिंदू के घर के पास हुई। यहां भी किसी अज्ञात व्यक्ति भ्रूण फेंक कर गया। प्रवीन ने बताया कि जिन दो गलियों में भ्रूण फेंका गया, वहां पर अधिकतर घरों में किसी का निवास नहीं है।
विज्ञापन
एसआई धर्मपाल ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लिया गया है। इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। इसके बाद आगामी जांच की जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं हैं। पुलिस जांच का विषय है कि एक ही जगह ऐसे क्यों हो रहा है। विभागीय स्तर पर भी पता करवाया जाएगा, क्या मामला है।