फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहली बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बेलेट पेपर की सुविधा होगी इस बार लागू

पहली बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बेलेट पेपर की सुविधा होगी इस बार लागू

Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पहली बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बेलेट पेपर की सुविधा होगी इस बार लागू
पहली बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा होगी लागू : डीसी
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा भेजे जाते थे पहले पोस्टल ऑर्डर, अब कंप्यूटर से विभागाध्यक्ष के पास भेजा जाएगा पोस्टल बैलेट पेपर
वोट डालकर बार कोड लगाकर पोस्ट से वापस भेजेगा कर्मचारी, डीसी ने दी जानकारी
फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आने लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा इस बार कई नए प्रावधान किए गए हैं। जिनके चलते लोगों को वोट डालने में आसानी रहेगी। साथ ही कई तरह की जानकारी उन्हें आसानी से मुहैया करवाई जाएगी।

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा है। जिसमें कंप्यूटर के माध्यम से संबंधित कर्मचारी को उनके विभागाध्यक्ष के पास बैलेट पेपर भेजा जाएगा। जिसे वहां कर्मचारी प्रिंट करवाकर उसके बार कोड के अनुसार डाक से जिला प्रशासन को भेजेगा। जिससे प्रशासन द्वारा डाक से भेजे जाने के समय में बचत होगी। पहली बार वीवीपैट का प्रयोग होगा। जिसमें 7 सेकेंड के लिए डाला गया वोट देखा जा सकेगा। लघु सचिवालय में वीवीपैट व ईवीएम की जानकारी के लिए मशीन रखी हुई है। जिसे प्रयोग करके लोग देख सकते हैं। लोगों को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल व मतदान केंद्र स्तर पर चुनाव पाठशालाएं आयोजित की जाएंगी। मतदान के लिए मोबाइल वैन से भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पहली बार सीविजिल एप शुरू की गई है। जिसमें की जाने वाली शिकायतों को आयोग के अधिकारियों को 100 मिनट में निपटाना होगा। सुविधा नामक एप के माध्यम से राजनीतिक दलों को रैलियों व बैठकों के आयोजन के लिए अनुमति जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। 1950 टोल फ्री नंबर उपलब्ध होगा, जिसमें चुनाव संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। इस समय सभी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच लें। क्योंकि मतदान के ऐन मौके पर इसमें जोड़ना या काटना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed