{"_id":"5c59db01bdec220f122091fe","slug":"31549392641-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्यता पूरी ना करने पर 52 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्यता पूरी ना करने पर 52 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति पर लटकी तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग्यता पूरी न करने पर 52 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति पर लटकी तलवार
चंडीगढ़ स्थित विभाग के कार्यालय में आज पेश होगे अध्यापक
शिक्षा विभाग के 2012 में बने नियम के तहत अध्यापक शर्तें नहीं कर पा रहे पूरी
आज कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए तो हो सकती है डिमोशन
फोटो नंबर-07 व 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हाल ही में शिक्षा विभाग ने जिला के 52 अध्यापकों की पदोन्नति कर उन्हें हेडमास्टर बनाया था। लेकिन इन 52 अध्यापकों द्वारा शर्तों को पूरी नहीं किए जाने पर पदोन्नति पर तलवार लटक गई है। जिससे अब यह अध्यापक हेड मास्टर के बजाय उसी पद पर डिमोट हो सकते हैं, जिससे उनकी पदोन्नति हुई थी। विभाग ने शर्तें पूरी न करने के बावजूद भी एक और अवसर देते हुए बुधवार को चंडीगढ़ में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में पेश होने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें ये अध्यापक अपना पक्ष रखेंगे।
2012 में बने नियम के तहत अध्यापक शर्तें नहीं कर पा रहे पूरी : बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2012 में हेडमास्टर बनने के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने का नियम बनाया था। जिसके तहत हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए हेडमास्टर विभाग की इन शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इनकी पदोन्नति पर तलवार लटक रही है।
नियमों को पूरा नहीं कर पा रहे पदोन्नत हुए अध्यापक : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि पदोन्नत हुए अध्यापक शिक्षा विभाग के वर्ष 2012 के नियमों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण इन अध्यापकों की पदोन्नति पर खतरा बना है।