{"_id":"5b9d545e867a55019f2c8907","slug":"31537037406-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सम्मेलन आज हनुमान वाटिका में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सम्मेलन आज हनुमान वाटिका में
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी सम्मेलन आज हनुमान वाटिका में
बैठक कर लगाई ड्यूटियां
फोटो संख्या-14
कैथल। व्यापारी प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई। जिसमें रविवार 16 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन को लेकर ड्यूटियां लगाई गईं। व्यापार मंडल के शहरी प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता ने कहा कि राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग होंगे। जिसमें प्रदेश भर से व्यापार मंडल के जिला व नगर प्रधान के अलावा प्रदेश के सभी ट्रेड के पदाधिकारी भाग लेंगे। जिसमें व्यापारी व उद्योगपतियों की समस्या व केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के तहत टैक्स फ्री वस्तुओं पर टैक्स लगाना, जिन वस्तुओं पर वेट कर 5 व 12.5 प्रतिशत था उस पर 18 व 28: जीएसटी लगाने के अलावा पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम ना करने के साथ-साथ अनाज पर मार्केट फीस ना हटाने के अलावा प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था आदि पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में व्यापार मंडल प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, लोहा एसोसिएशन प्रधान सुमेश चंद गुप्ता, पेन्ट एसोसिएशन प्रधान प्रवेश खुराना, शिव बंसल, नवीन पाल, श्याम सुंदर गोयल, सुरेन्द्र गोयल, तरूण गुप्ता, रमेश शर्मा आदि व्यापारी प्रतिनिधी मौजूद थे।