{"_id":"598f47594f1c1b87458b4b3d","slug":"31502562137-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पूर्वाभ्यास में खामियों पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पूर्वाभ्यास में खामियों पर लगाई फटकार
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम पूर्वाभ्यास में खामियों पर लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आधी अधूरी तैयारियों के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास शनिवार को संपन्न हो गया। पूर्वाभ्यास में खामियों पर प्रभारियों को जहां जमकर फटकार लगाई गई। वहीं राष्ट्रगान में हलचल पर तो एडीसी ने एफआईआर तक दर्ज करवाने के निर्देश जारी करने पड़े। उन्होंने सभी टीम इंचार्जों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रगान की गरिमा का ध्यान रखें। कई जगह सुरताल व लय भी बिगड़ी हुई नजर आई। अधिकारियों ने खामियां दूर करने के निर्देश जारी किए हैं।
शनिवार सुबह पुलिस लाइन मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी सुनीता वर्मा ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। शहर का एक स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिना किसी चयन के पहुंच गया। जिसकी प्रस्तुति भी अधिकारियों ने देखी। स्कूल के पीछे राजनीतिक सिफारिश के चलते प्रस्तुति का अवसर दिए जाने की चर्चाएं भी सुनीं। लेकिन प्रस्तुति में दम नजर नहीं आया।
उधर, नाम न छापने की शर्त पर स्कूल से आए टीम इंचार्जों ने कहा कि उनके लिए कुर्सी तक नहीं होती है। इंचार्ज को विद्यार्थियों के साथ नीचे चादर पर बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
राष्ट्रगान के दौरान काफी बच्चे व अन्य लोग इधर-उधर आते-जाते नजर आए तो एडीसी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि प्रभारी राष्ट्रगान की गरिमा का ध्यान रखें। यदि राष्ट्रगान की गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया तो एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है।
वहीं सीटीएम ने चयनित कार्यक्रमों में अपने आप बदलाव पर भी हैरानी जताई। कई कार्यक्रमों में टीम इंचार्जों ने अपने आप ही बदलाव कर दिया।
डीसी ने समारोह में भाग ले रहे प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिभागी राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप जोश भरे कार्यक्रम प्रस्तुत करें। स्वतंत्रता समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय निर्धारित किया गया है। सभी टीम प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित समय के अनुसार ही कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएं। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, डीएसपी जोगिंद्र श्योराण मौजूद रहे। इस अवसर पर परिवहन महा प्रबंधक रामकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी जगफूल सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिपाल बेदी, सांस्कृतिक मौजूद रहे।