फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   30 thousand froud

डबल करने का झांसा देकर मजदूर से ठगे 30 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
30 thousand froud
गांव शिमला के पास साधुओं के वेश में आए दो आरोपियों ने एक मजदूर से रुपये डबल करने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठग लिए। मजदूर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। गांव मटौर निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नरवाना में ब्लॉक बनाने की फैक्टरी में मजदूरी करता है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह नरवाना से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे शिमला गांव के पास जीप में सवार दो साधुओं ने रोका और उनसे कहा कि 10 रुपये दे दे, वे फूंक मारकर वापस दे देंगे, जिससे उसके घर में बरकत होनी शुरू हो जाएगी। पहले उसने उस साधु को 10 रुपये दिए तो साधु ने फूंक मारकर 20 रुपये उसको लौटा दिए। बाद में साधु ने कहा कि अगर उसके पास और भी पैसे हैं तो उस पर भी फूंक मार देगा। इस पर उसने अपनी जेब में रखे करीब 29310 रुपये एक साधु को दे दिए। साधु ने फूंक मारते हुए कुछ देर बाद उसके हाथ पर कुछ राख रख दी और कहा कि यह पैसे उसे बरकत नहीं देंगे, इसलिए इसकी राख बन गई है। जब तक वह कुछ समझ पाता वे जीप में सवार होकर फरार हो गए। बलबीर ने बताया कि उसने पूरी बात समझ में आने पर 100 नंबर पर कॉल की व पुलिस को उसके साथ हुई ठगी बारे बताया। थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली है। पुलिसकर्मियों द्वारा साधुओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed