Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   28 kg poppy husk recovered from two women from Punjab

Kaithal News: पंजाब की दो महिलाओं से 28 किलो डोडा पोस्त मिला

Fri, 12 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
28 kg poppy husk recovered from two women from Punjab
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने कलायत क्षेत्र से पंजाब निवासी दो महिला नशा तस्करों को काबू किया। इनमें गुरमीत कौर निवासी भैणी बगा मानसा पंजाब तथा जसवीर कौर निवासी फुलखेड़ी बठिंडा शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 28 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद व एएसआई संदीप कुमार की टीम ने बुधवार रात को गश्त दौरान कलायत कैंची चौक पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली की कुछ देर पहले दो महिलाएं एक ट्रक में से कलायत आईटीआई के पास उतरी है, जो अपने साथ बैग में नशीला पदार्थ डोडापोस्त लिए हुए है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने रेडिंग पार्टी का गठन करके वर्मा पैलेस कलायत के नजदीक से महिलाओं से काबू किया। एईटीओ कैथल जतीन कुमार के समक्ष दोनों महिला आरोपियों के कब्जे में तीन बैगो से 28.830 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना सीवन पुलिस के एसआई संदीप कुमार व एसपीओ श्याम सिंह की टीम ने सूचना मिलने के बाद माजरा रोड के पास नाकाबंदी दौरान स्विफ्ट में सवार ककराला निवासी विक्रम को काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि जांच दौरान आरोपी के कब्जे से गाड़ी में रखी सात कोल्ड ड्रिंक बोतलों से 19 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे मामले में चौकी क्योड़क पुलिस प्रभारी एएसआई मोहनलाल की अगुवाई में एचसी राजबीर व एचसी रमेश की टीम ने रिधि सिधि भट्टा दयोहरा के पास एक दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध दयोहरा निवासी विनोद को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed