{"_id":"5f3ab6308ebc3e3d194611fa","slug":"26-new-corona-positive-on-monday-kaithal-news-knl410313141","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल के दंत चिकित्सक सहित जिले में मिले 26 संक्रमित केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल के दंत चिकित्सक सहित जिले में मिले 26 संक्रमित केस
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 26 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें 12 महिलाएं व 14 पुरुष शामिल हैं। इनमें से चार गांव पाई में, चार पूंडरी में, पांच अग्रसेन कॉलोनी में, दो गांव सेगा में व एक-एक केस गांव तारांवाली, बालाजी कॉलोनी, चंदाना गेट, सर्राफा बाजार, ऋषि नगर, नेहरू गार्डन कॉलोनी, हुडा सेक्टर 21, प्रताप गेट, गांव पीडल, प्योदा रोड व गांव सीवन में पाए गए हैं। संक्रमित मिले सभी केसों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए करीब 20-20 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
पाई में संक्रमित मिले केस रविवार को पॉजिटिव मिली महिला के कारण संक्रमित हुए हैं। जिन्हें क्वारंटीन कर विभाग द्वारा जांच हेतु सैंपल लिए गए थे। सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं पूंडरी में संक्रमित मिले चार लोगों को भी पॉजिटिव केस के कारण संक्रमण हुआ है। अग्रसेन कॉलोनी में पांच पॉजिटिव केस पाए गए। इनकी हिस्ट्री कुरुक्षेत्र से जुड़ी है, जहां ये किसी शादी समारोह में गए थ। वहां से आकर जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
समाना पंजाब से आकर दिया था सैंपल
बालाजी कॉलोनी में संक्रमित मिले युवक की हिस्ट्री समाना से जुड़ी है। जो किसी घरेलू कार्य से समाना पंजाब में गया था। यहां आकर कोरोना जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं गांव सेगा में संक्रमित मिले 33 वर्षीय युवक और चार वर्षीय बच्चा रायपुर से आए थे। यहां आकर जांच करवाई तो दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। चंदाना गेट पर संक्रमित मिली 20 वर्षीय युवती व सर्राफा बाजार में संक्रमित मिली 16 वर्षीय लडक़ी को संक्रमितों के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन
गुहला सीएचसी में है अकाउंटेंट
नेहरु गार्डन कॉलोनी में संक्रमित मिला 44 वर्षीय व्यक्ति गुहला सीएचसी में अकाउंटेंट है। जिसे किसी संक्रमित व्यक्ति से कोरोना संक्रमण हुआ है। वहीं हुडा सेक्टर 21 में संक्रमित पाया गया 35 वर्षीय युवक एक निजी अस्पताल में दांतों का डॉक्टर है। जो किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। वहीं प्रताप गेट निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति बीडीपीओ चीका कार्यालय में कर्मचारी है। जिसे किसी अज्ञात के कारण संक्रमण हुआ है।
मुंबई से आने के बाद मिली संक्रमित
प्यौदा रोड पर संक्रमित मिली 25 वर्षीय युवती मुंबई से आने के बाद संक्रमित पाई गई। यहां आकर कोरोना जांच के लिए सेंपल दिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सीवन में संक्रमित मिली 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव केस के कारण संक्रमित पाए गई है। वहीं गांव पीडल निवासी युवक की संक्रमण हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है। विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
जिले में अब तक 524 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 232 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 188 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 20 केस रिकवर हुए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान