फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22-year-old woman who went to get her nail polish changed did not return; her mobile phone was also found switched off.

Kaithal News: नेल पॉलिश बदलवाने गई 22 वर्षीय युवती नहीं लौटी, मोबाइल भी मिला बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
22-year-old woman who went to get her nail polish changed did not return; her mobile phone was also found switched off.
कैथल। जिले में अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर सिटी थाना और पूंडरी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहला मामला सिटी थाना क्षेत्र का है। शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी बिना कुछ बताए घर से चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। दूसरा मामला पूंडरी थाना क्षेत्र का है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 30 सितंबर को पत्नी से नेल पॉलिश बदलवाने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह निर्धारित समय पर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। परिजनों ने नेल पॉलिश बदलने वाले पार्लर की संचालिका से पूछताछ की। इसके अलावा आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी युवती के बारे में जानकारी ली गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने युवती के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि युवती के लापता होने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed