फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मोदी की सुनामी में ताश के पतों की तरह ढह जाएगी समूची कांग्रेस-नायब सैनी

मोदी की सुनामी में ताश के पतों की तरह ढह जाएगी समूची कांग्रेस-नायब सैनी

Fri, 03 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मोदी की सुनामी में ताश के पतों की तरह ढह जाएगी समूची कांग्रेस-नायब सैनी
कैथल। कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में ताश के पत्तों की तरह समूची कांग्रेस पार्टी ढह जाएगी ओर 23 मई को ही समूचे देश से कांग्रेस पार्टी का बिस्तर गोल हो जाएगा। नायब सैनी वीरवार को चंदाना गेट स्थित दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश की विश्व में अनूठी पहचान बनाई है। आज मोदी का डंका इतना ज्यादा बज रहा है कि चारों तरफ मोदी मोदी हो रहा है। जिस देश के प्रधानमंत्रियों की दूसरे देशों में जाते समय तलाशी ली जाती थी आज वही देश हमारे देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए स्वयं एयरपोर्ट पर खड़े होते हैं। विश्व के 47 देश आज भारतवासियों को ऑन अराईवल वीजा दे रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि8 अप्रैल को पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें विशाल भीड़ उमड़ेगी। इस अवसर पर कैलाश भगत, रोकी मित्तल, रवि भूषण गर्ग, अमरनाथ भगत राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच,अरुण सर्राफ, पूर्व विधायक लीला राम, पाला राम सैनी, शौकी सैनी, राज रमन दीक्षित, यशपाल प्रजापति, अशोक भारती, रॉकी मित्तल, राव सुरेंद्र सिंह विक्की शर्मा, रवि भूषण गर्ग, गोपाल सैनी, पाला राम सैनी, रघुबीर सैनी, गुरजंट सिंह, रामरिछ पाल, कुमारी संगीता मनीष काठवाड, विनोद सोनी परवीन सिंगला प्रवीण शर्मा, प्रवीण सरदाना सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed