{"_id":"5ba29ce3867a557fea11978e","slug":"21537383651-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बैठ कर हरियाणा की ग्राउंड रिपोर्ट ले रहे हैं अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बैठ कर हरियाणा की ग्राउंड रिपोर्ट ले रहे हैं अरविंद केजरीवाल
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बैठ कर हरियाणा की ग्राउंड रिपोर्ट ले रहे हैं अरविंद केजरीवाल
- एक-एक करके सभी जिलों से मीडिया प्रतिनिधियों को बुलाकर कर चुके हैं बातचीत
- मीडियाकर्मियों से पूछते हैं एक सवाल- हरियाणा में जमीनी स्तर पर क्या होने चाहिए राजनीतिक दल के लिए मुद्दे
- पिछले दो माह से हरियाणा की घटनाओं पर बढ़े हैं अरविंद केजरीवाल के ट्विट
- आप की हरियाणा की राजनीति में होमवर्क के साथ उतरने की तैयारी
नसीब सैनी
कैथल। आम आदमी पार्टी की इस बार हरियाणा में चुनाव को लेकर गंभीर तैयारियां नजर आने लगी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बैठकर हरियाणा की जमीनी हकीकत जान रहे हैं। इसके लिए वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सहारा ले रहे हैं। जिला अनुसार मीडियाकर्मियों के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। ताकि चुनाव के लिए अपना होमवर्क पूरा कर सकें। इतना ही नहीं केजरीवाल हरियाणा सरकार के फैसलों पर लगातार ट्विट भी कर रहे हैं। जिससे उनकी हरियाणा में इस बार गहरी रुचि नजर आ रही है।
आम आदमी पार्टी इस बार हरियाणा में पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल खुद इन तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। पहले जिला अनुसार रिपोर्ट लेकर अब मीडिया कर्मियों के माधयम से केजरीवाल रिपोर्ट ले रहे हैं।
हर जिले से दिल्ली बुलाया जा चुका है मीडियाकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल : अरविंद केजरीवाल के साथ समय तय करके पार्टी की प्रदेश इकाई ने हर जिले के मीडियाकर्मियों की बैठक करवाई है। जिसमें केजरीवाल मीडियाकर्मियों से एक ही बात पूछते हैं कि हरियाणा में क्या स्थिति है? यदि हम हरियाणा में जाएं तो पार्टी किस तरह की तैयारी करे। हरियाणा में भावी चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा? मीडियाकर्मी उन्हें अपनी-अपनी समझ के अनुसार सुझाव दिए।
विज्ञापन
दिल्ली में किए काम को आगे रखेंगे हरियाणा में : केजरीवाल मीडियाकर्मियों को यह भी बताते हैं कि वे खुद आएंगे और हरियाणा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिल्ली में किए गए स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी देंगे। साथ ही सीधा बता रहे हैं कि वे हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
हरियाणा सरकार के फैसलों पर कर रहे हैं लगातार ट्विट : अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले कुछ समय से हरियाणा को लेकर ट्विट भी किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार के बिजली बिल की दरें कम करने का मसला हो या फिर रेवाड़ी में छात्रा से दुष्कर्म का मामला, सभी पर वे सीधा सीएम को संबोधित कर ट्विट कर रहे हैं।
अब देखना है कि हरियाणा में बदल रहे समीकरणों में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो व सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बीच आम आदमी पार्टी कितना जगह बना पाती है।
अरविंद केजरीवाल के दस दिनों के ट्विट
1. बेशर्मी की हद ही हो गई खट्टर साहब.. गैंगरेप की बात क्या हो गई। यो हरियाणा है भूलते नहीं लोग। यह सात पीढ़ियों की बात याद रखते हैं।
2. सफाई अभियान तो हरियाणा की जनता करेगी। बीजेपी का झाड़ू लेकर तैयार है हरियाणा। गंदगी साफ करेंगे हरियाणा वाले।
3. खट्टर साहब को इस्तीफा देना चाहिए। उनसे नहीं हो रहा लोगों को काम। ईमानदार सरकार चाहिए।
4. भाजपा से कानून व्यवस्था कहीं नहीं संभल रही। न दिल्ली में न हरियाणा में। जनता खट्टर साहिब से जवाब चाहती है, आखिर हमारी बेटियां कहां जाएं। उन्हें सुरक्षा कौन देगा?
5. हरियाणा के अधिकतर गांवों में बिजली आती ही नहीं। केवल बिल आते हैं। दिल्ली की तरह से हरियाणा के हर गांव में 24 घंटे बिजली दो। खट्टर साहब ने हरियाणा में बिजली के दाम कम किए हैं। लेकिन ये बहुत कम हैं। हरियाणा में भी बिजली दिल्ली जितनी सस्ती की जाए।