फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चंडीगढ़ से जींद जाते समय पूंडरी में कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

चंडीगढ़ से जींद जाते समय पूंडरी में कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से जींद जाते समय पूंडरी में कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
चुनाव की बाट जोह रही जनता : हुड्डा
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जींद जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व सीएम
फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग इस कदर खफा हैं कि वे चुनाव होने की बाट जोह रहे हैं और सरकार से वोट की चोट से बदला लेने के लिए तैयार बैठे हैं। वे मंगलवार को चंडीगढ़ से जींद जाते समय युवा कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से रूबरू थे।
हुड्डा ने कहा कि जनक्रांति रथ यात्रा की सफलता की गूंज आज प्रदेश के हर व्यक्ति के दिलोदिमाग पर है और इस यात्रा के अगले चरण की शुरुआत 9 सितंबर को पिहोवा से होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। सरकार न केंद्र से बड़ी परियोजना ला सकी और न अपने बूते कोई बड़ा काम धरातल पर दिखा पाई। एक तरफ फसलों के भाव कम हैं और दूसरी तरफ किसान जो वस्तु बाजार से खरीदता है, उसके भाव बहुत अधिक हैं, जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। अब कम भाव देकर सरकार भी किसान का अपमान कर रही है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार धान के भाव कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ेंगे, लेकिन भाजपा सरकार ने 200 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है।
विज्ञापन

इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा पाई गांव में भी गए और वहां भी कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर विधायक कर्ण सिंह दलाल, विधायक उदयभान, विधायक ललित नागर, विधायक शकुंतला खटक, प्रो. विरेंद्र सिंह, एमएस. चोपड़ा, विशाल वालिया, सुरेंद्र फतेहपुर, विनय वालिया, निर्मल, बलकार, अनिल, सुभाष, जगतार सिंह, दिलबाग, रोहित, भीम सिंह, पालाराम, मास्टर दरिया सिंह, मांगेराम, दयानंद, बच्चना राम पंचाल, नसीब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed