फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कश्मीर में भागल से जवान शहीद..आज आएगा पार्थिव शरीर

कश्मीर में भागल से जवान शहीद..आज आएगा पार्थिव शरीर

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में भागल से जवान शहीद..आज आएगा पार्थिव शरीर
आज आएगा शहीद का पार्थिव शरीर, विधायक ने बंधाया ढांढस
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने चीका थाने में पहुंच कर दी आधिकारिक सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भागल निवासी सेना का एक जवान राजेश जम्मू में देश पर कुर्बान हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को गांव में पहुंचेगा। सेना के अधिकारियों ने चीका थाने में पहुंचकर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी।
शनिवार से ही गांव भागल के जवान राजेश पुत्र भाग सिंह के शहीद होने की सूचनाएं व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, लेकिन आधिकारिक सूचना न मिलने के चलते पुष्टि नहीं हो पा रही थी। रविवार को भी दिनभर राजेश की शहादत को लेकर चर्चाएं होती रहीं। हालांकि परिवार इस सूचना के बाद से ही सदमे में है। इसी बीच शाम के समय चीका थाने में पहुंचे सेना के अधिकारियों ने आधिकारिक सूचना दी। इसमें बताया गया कि लड़ाई के दौरान 6 राज आरआईएफ के राइफलमैन राजेश कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर बीस अगस्त को गांव में पहुंचेगा।
विज्ञापन

शहीद जवान के बड़े भाई रामपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेश बीए करते समय ही तीन साल पहले सेना में भर्ती हो गया था। उसकी ट्रेनिंग बंगलूरू में हुई थी। पिछले काफी समय से वह जम्मू एवं कश्मीर में 6 राज आरआईएफ में तैनात था। उसकी सूचना उनके पास पहुंची है कि वह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। वह खुद भी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। राजेश के परिवार में उसके माता-पिता व बड़ा भाई है। पिता गांव में ही सामान्य जमींदारी करते हैं। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जवान के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। सोमवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा। पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed