फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यक्रम में मशीन लेने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ हुई बेकाबू

श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यक्रम में मशीन लेने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ हुई बेकाबू

Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यक्रम में मशीन लेने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ हुई बेकाबू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को श्रम एव रोजगार विभाग की ओर से आयोजित अंत्योदय मेले में गरीब महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित समारोह में ज्यादा संख्या में महिलाओं के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने समारोह से निकलते समय राज्यमंत्री नायब सैनी की गाड़ी को घेर लिया और उनसे सवाल-जवाब करने लगीं। मुश्किल से सुरक्षाकर्मी उनकी गाड़ी निकाल कर ले गए। इसके बाद भी करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। आखिरकार मशीन वितरण का काम बंद करना पड़ा।
1200 को दी जानी थीं मशीनें, पहुंची 3 हजार से अधिक : श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी द्वारा विभाग की ओर से यहां 1200 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जानी थीं। जिसमें मंत्री के पहुंचने व उनके भाषण तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही मशीनें बांटनी शुरू हुई तो महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। मुश्किल से 10 महिलाओं को मशीनें बांटीं थीं कि महिलाएं मंच पर जा चढ़ीं। इसके बाद मंत्री वहां से निकलने लगे। लेकिन महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। बाद में मंत्री उन्हें कहा कि काउंटर पर नियमानुसार लाइन में लगकर मशीनें ले लें। इसके बावजूद भी महिलाएं नहीं मानीं और मंत्री की गाड़ी के आगे भी भीड़ खड़ी हो गई। बाद में सुरक्षा कर्मी मुश्किल से उनके काफिले को निकाल कर ले गए।
विज्ञापन

मंत्री के जाते ही मची अफरा-तफरी, लैपटॉप लेकर दीवार पर चढ़ना पड़ा कर्मचारी को : राज्यमंत्री के निकलते ही कार्यक्रम में मशीनों के लिए स्लिप दे रहे कर्मचारी को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं की भीड़ में स्लिप बांटने के लिए कर्मचारी दीवार पर चढ़ गया और छत पर लैपटॉप रखकर स्लिप बनानी शुरू की। इसी बीच महिलाओं में धक्का-मुक्की हो गई। एक महिला रस्सी में फंस गई। उसकी मुश्किल से जान बची। यहां से भी कर्मचारी को युवकों ने दीवार पर चढ़ कर घेर लिया और इस कर्मचारी को नीचे उतरना पड़ा। बाद में वह हनुमान वाटिका में बने हाल के बाहर बैठ गया। यहां भी महिलाओं की भीड़ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो उसने स्लिप वितरण का काम ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप, कहा-मंत्री को खुश करने के लिए बुला ली महिलाएं : धक्का-मुक्की पर महिलाओं ने कहा कि उन्हें फोन करके बुलाया गया था। लेकिन यहां किसी ने नहीं पूछा। मंत्री को खुश करने के लिए भीड़ जुटा दी गई। कुछ महिलाओं ने विभाग पर रुपये ऐंठने का आरोप भी लगाया। महिला माया, सुमन, अनारकली, सरोज, पिंकी, अनीता, शीला देवी, अनीता, सुशीला, प्रेमो देवी ने कहा कि विभाग की ओर से उनके पास फोन आया था कि उन्हें हनुमान वाटिका में सिलाई मशीनें दी जाएगी। वे विभाग में 1800 रुपये जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि रुपयों को जमा भी करवा रखा है। इसके बाद भी मशीनें नहीं दी गई। श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी जवाब देने से इंकार कर दिया।

श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यक्रम में मशीन लेने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ हुई बेकाबू
राज्यमंत्री नायब सैनी की गाड़ी रुकवाकर मांगी सिलाई मशीन
1200 महिलाओं को दी जानी थीं सिलाई मशीनें, महिलाएं पहुंची 3 हजार से अधिक
महिलाओं का आरोप-मंत्री को खुश करने के लिए फोन पर बुला ली महिलाएं, सिलाई मशीनें दी चहेतों को
श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा दी जानी थीं मशीनें
कार्यक्रम के अंत में छत पर चढ़कर सूची बनाई कर्मचारियों ने, जब महिलाएं नहीं मानीं तो बंद करना पड़ा मशीन वितरण का कार्य
फोटो नंबर-1 से 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed